जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।  

जोधपुर जिले में शाम 6 बजे मतदान पूर्ण हुई। इससे पहले 5 बजे तक 64.32 प्रतिशत मतदान हुआ। सरदारपुरा, शहर, सूरसागर, लूणी, फलौदी, शेरगढ, भोपालगढ, बिलाड़ा, ओसियां लोहावट विधानसभा में वोटिंग हुई। जोधपुर जिले में 27 लाख 35 हजार 688 मतदाता हैं। मतदाताओं में वोटिंग को लेकर उत्साह दिखा। सुबह से ही लोग वोटिंग बूथ पर पहुंचे और मतदान किया।

पिछले वर्ष जोधपुर जिले का मतदान प्रतिशत 72.70 रहा था। जिल की 10 विधानसभा सीटों पर 82 प्रत्याशियों ने किस्मत को आजमायाा है। चुनाव का नतीजा 3 दिसंबर को आएगा। जोधपुर की हॉट सीट पर 34 प्रत्याशी मैदान में हैं। लोगों में वोटिंग को लेकर उत्साह नजर आया। जोधपुर जिले में वोटिंग के लिए कुल 2612 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ही 518 ईवीएम रिजर्व में रखी गईं। सभी मशीनों के साथ वीवीपैट मशीन भी जोड़ी गई। जोधपुर जिले में कुल 854 संवेदनशील बूथ थे।

जोधपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों पर कुल 2612 बूथ में से 80 महिला बूथ, 10 दिव्यांग बूथ और 10 युवा बूथ थे। हर विधानसभा में 8 महिला बूथ बनाए गए। हर विधानसभा में एक दिव्यांग व एक यूथ बूथ बनाया गया।

जोधपुर जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाता 27,35, 688 हैं, इनमें पुरुष मतदाता 14,29,643 और महिला मतदाता 13,05,991 हैं। इसके अलावा थर्ड जेंडर मतदाता 54 हैं। सबसे अधिक मतदाता लूणी विधानसभा क्षेत्र में 3,34,621 हैं जबकि सबसे कम मतदाता जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में 1,99,577 हैं।

  • जोधपुर के भीतरी शहर में शाम 6 बजे बाद वोटिंग कराने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने मतदान केंद्र को घेर लिया और नारेबाजी की। आरोप लगाया गया कि शाम 6 बजे बाद वोटिंग में धांधली की जा रही है। पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
  • लूणी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जोगाराम पटेल के कुड़ी कार्यालय पर किया हमले का दावा किया गया। कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के आरोप भी लगे। आरोप है कि कार्यालय में घुसकर कुछ लोगों ने वोटर पर्ची व लिस्ट फाड़ दी।
  • सुबह 11 बजे लूणी के पोपावास स्थित चौधरी बुधराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बूथ पर 1050 में से 200 वोट डाले गए। कतार में लगे वोटर्स ने मतदान प्रक्रिया धीमी होने का आरोप लगाया। वोटर चैनाराम चौधरी ने कहा कि वे सुबह 7 बजे बूथ पर आए थे 4 घंटे तक उनका नंबर नहीं आया। अन्य वोटर गोपाल सैनी ने भी यही शिकायत की।
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पैदल बूथ पर निकले। सरदारपुर विधानसभा में जैन स्कूल में वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अंडर करंट है। वसुंधराजी ने भी अंडर करंट का दावा किया लेकिन उनका दावा खोखला है, हमारा दावा ठोस है। मोदी की गारंटी फेल हो गई है। उनकी चर्चा नहीं हो रही है। मोदी ने इश्यू पर बात नहीं की। उन्होंने लोकसभा चुनाव की तरह कैंपेन किया।
  • गहलोत अपनी भांजे के घर से महामंदिर स्थित अपने पैतृक निवास तक पैदल परिवार के साथ गए वहां अपनी दादी की तस्वीर पर फूल माला पहना कर आशीर्वाद लिया। गहलोत की पत्नी ने पैतृक निवास के पास स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। फिर सभी साथ पास ही स्थित जैन स्कूल में उनके बूथ पर वोट दिया। वोट देने के बाद गहलोत लाल सागर और महेश स्कूल भी पहुंचे। गहलोत ने दोपहर बाद एक न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कहा कि तब तक की पोलिंग में ही उनको जनता का भरपूर प्यार मिल गया है और उनको पूरा विश्वाश है कि कांग्रेस सरकार रिपीट होगी।  
  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मोहनपुरा पुलिया स्थित न्यू गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर मतदान के लिए कतार में लगे दिखे। वोटिंग के बाद परिवार के साथ केंद्रीय मंत्री ने विक्ट्री सिंबल दिखाया और जीत का दावा किया। जलशक्ति मंत्री के साथ उनकी पत्नी नोनद कंवर, बेटी सुहासिनी और सुरंगमा। इसके अलावा जोधपुर में दिग्गजों ने सुबह अपना वोट कास्ट किया।
  • शहर विधायक प्रत्याशी मनीषा पंवार ने 9:15 बजे पति दीपक सिंह, सास सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नेहरु कॉलोनी बग्गी खाना रातानाडा स्थित सामुदायिक भवन पहुंचकर आम मतदाता की तरह कतार में खड़े होकर मतदान किया। इससे पूर्व मनीषा पंवार ने घर से निकलने से पहले देवी- देवता, पिता कर्मवीर रामसिंह आर्य, ससुर स्व. लखूसिंह जी को नमन किया। घर पर मौजूद आस पास के बड़े बुजुर्गों से चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
  • फलौदी विधानसभा में सुबह से ही मतदान का उत्साह रहा। सारणपुर बूथ से प्रत्याशी पब्बाराम विश्नोइ और प्रकाश छंगाणी ने पत्नी के साथ वोट डाला। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां 76.46 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार यहां पचास प्रतिशत बूथ सीधे वेबकास्टिग से जुड़े थे।
  • दोपहर 1 बजे के करीब मसूरिया क्षेत्र में बीजेपी के पार्षद से पुलिस वाले उलझ गए। बूथ से पार्षद को बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद महापौर दक्षिण वनिता सेठ मौके पर पहुंचीं। पुलिस कर्मी को वहां से हटा दिया गया।
  • दोपहर 1 बजे के करीब तिंवरी बालिका विद्यालय में स्थित बूथ पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया गया। अलग अलग दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने मामला संभाला।
  • पूर्व राजपरिवार सदस्य गज सिंह व हेमलता राजे ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रातानाडा बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया l उन्होंने इस दौरान कहा- भारत के लोकतंत्र के लिए यह बड़ा पर्व है। सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए । भारत दुनिया के सामने लोकतंत्र का सबसे मजबूत व बड़ा उदाहरण है।
  • ओसियां के तिंवरी में बूथ नंबर 206 पर दूल्हा बने युवा नरपत परिहार वोट देने पहुंचे। नरपत की आज शादी है। बारात रवाना होने से पहले दोपहर में अपने बूथ पर पहुंचकर परिहार ने वोट डाला।

शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत

विधानसभा क्षेत्र5 बजे (%)
लूणी60.70
ओसियां69.39
फलोदी63.29
सरदारपुरा60.30
शेरगढ़70
सूरसागर62.83
भोपालगढ़60.92
बिलाड़ा61.59
जोधपुर शहर60.63
लोहावट70.67

दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत

विधानसभा क्षेत्र3 बजे (%)
लूणी52.55
ओसियां54.89
फलोदी50.74
सरदारपुरा50.74
शेरगढ़57.87
सूरसागर51.73
भोपालगढ़48.79
बिलाड़ा51.14
जोधपुर शहर49.34
लोहावट55.91

दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत

विधानसभा क्षेत्र1 बजे (%)
लूणी38.01
ओसियां39.36
फलोदी34.75
सरदारपुरा37.89
शेरगढ़40.97
सूरसागर38.37
भोपालगढ़34.01
बिलाड़ा37.37
जोधपुर शहर36.44
लोहावट39.54

सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

विधानसभा क्षेत्र11 बजे (%)
लूणी22.8
ओसियां21.50
फलोदी19.58
सरदारपुरा24.30
शेरगढ़25.01
सूरसागर22.90
भोपालगढ़20.04
बिलाड़ा23.58
जोधपुर शहर21.60
लोहावट22.41

सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

विधानसभा क्षेत्र9 बजे (%)
लूणी8.33
ओसियां6.56
फलोदी6.59
सरदारपुरा10.67
शेरगढ़9.37
सूरसागर9.28
भोपालगढ़8.25
बिलाड़ा9.77
जोधपुर शहर8.58
लोहावट7.90

देखिए, जोधपुर जिले में मतदान की खास तस्वीरें...

जोधपुर में शाम 6 बजे के बाद वोटिंग कराने के आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा कर दिया।
जोधपुर में शाम 6 बजे के बाद वोटिंग कराने के आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा कर दिया।
ओसियां के तिंवरी में बूथ नंबर 206 पर दुल्हा बने युवा नरपत परिहार वोट देने पहुंचे।
ओसियां के तिंवरी में बूथ नंबर 206 पर दुल्हा बने युवा नरपत परिहार वोट देने पहुंचे।
जोधपुर में मतदान करने के लिए एक जैसी ड्रेस पहन कर पहुंची अनीता, ज्योति व अन्य वोटर्स।
जोधपुर में मतदान करने के लिए एक जैसी ड्रेस पहन कर पहुंची अनीता, ज्योति व अन्य वोटर्स।
दावा किया गया कि भाजपा प्रत्याशी जोगाराम पटेल के दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। दैनिक भास्कर वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
दावा किया गया कि भाजपा प्रत्याशी जोगाराम पटेल के दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। दैनिक भास्कर वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
दोपहर 1 बजे के करीब मसूरिया क्षेत्र में बीजेपी पार्षद और पुलिसकर्मी के बीच बहस हो गई।
दोपहर 1 बजे के करीब मसूरिया क्षेत्र में बीजेपी पार्षद और पुलिसकर्मी के बीच बहस हो गई।
पूर्व राजपरिवार सदस्य गज सिंह व हेमलता राजे ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रातानाडा बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया l
पूर्व राजपरिवार सदस्य गज सिंह व हेमलता राजे ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रातानाडा बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया l
दोपहर 1 बजे के करीब तिंवरी बालिका विद्यालय के बूथ में फर्जी मतदान के आरोप लगे।
दोपहर 1 बजे के करीब तिंवरी बालिका विद्यालय के बूथ में फर्जी मतदान के आरोप लगे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पैदल बूथ पर निकले। सरदारपुर विधानसभा में जैन स्कूल में वोट डालने पहुंचे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पैदल बूथ पर निकले। सरदारपुर विधानसभा में जैन स्कूल में वोट डालने पहुंचे।
लूणी को डोली गांव में आदर्श बूथ पर घूंघट में मतदान करने पहुंचीं महिलाएं।
लूणी को डोली गांव में आदर्श बूथ पर घूंघट में मतदान करने पहुंचीं महिलाएं।
परिवार के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विक्ट्री साइन दिखाते हुए।
परिवार के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विक्ट्री साइन दिखाते हुए।
सरदारपुरा में सीएम अशोक गहलोत ने वोट डालने के बाद विक्ट्री साइन दिखाया।
सरदारपुरा में सीएम अशोक गहलोत ने वोट डालने के बाद विक्ट्री साइन दिखाया।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रातानाड़ा स्थित मोहनपुरा पुलिया स्थित न्यू गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर मतदान के लिए कतार में लगे।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रातानाड़ा स्थित मोहनपुरा पुलिया स्थित न्यू गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर मतदान के लिए कतार में लगे।
जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने परिवार के साथ वोट डाला। वोटिंग के साथ परिवार साइन दिखाते हुए। तस्वीर में जलशक्ति मंत्री के साथ उनकी पत्नी नोनद कंवर, बेटी सुहासिनी और सुरंगमा।
जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने परिवार के साथ वोट डाला। वोटिंग के साथ परिवार साइन दिखाते हुए। तस्वीर में जलशक्ति मंत्री के साथ उनकी पत्नी नोनद कंवर, बेटी सुहासिनी और सुरंगमा।
जोधपुर दक्षिण से महापौर वनिता सेठ ने भी सुबह जल्दी अपना वोट डाला। वोटिंग के बाद साइन दिखातीं वनिता सेठ।
जोधपुर दक्षिण से महापौर वनिता सेठ ने भी सुबह जल्दी अपना वोट डाला। वोटिंग के बाद साइन दिखातीं वनिता सेठ।