भरतपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

जननायक जनता पार्टी विधानसभा चुनावों में राजस्थान में 30 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। जिसको लेकर 20 अक्टूबर को दुष्यंत चौटाला भरतपुर में एक रोड़ शॉ करने जा रहे हैं। पार्टी द्बारा भरतपुर विधानसभा के अलावा जिले की बाकी विधानसभा में भी रोड़ शॉ की जाएगा।

जननायक जनता पार्टी के प्रचारक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि, विधानसभा चुनावों में जननायक जनता पार्टी 30 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। हमारी पार्टी की कोशिश रहेगी कि, जिस तरह हरियाणा में बीजेपी ने जननायक जनता पार्टी से गठबंधन कर सरकार बनाई उसी तरह से राजस्थान में भी इसी तरह से बीजेपी अपनी सरकार बनाये। जिसके लिए केंद्र के नेताओं से इसकी बात चल रही है। अगर बीजेपी से गठबंधन पर बात नहीं बनती है तो, उसके बाद भी जननायक जनता पार्टी मैदान में उतरेगी और 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

जननायक जनता पार्टी का मुख्य फोकस भरतपुर विधानसभा पर रहेगा। क्योंकि हमारी पार्टी प्रचार की शुरुआत भरतपुर से कर रही है। साथ ही 2003 से जननायक जनता पार्टी से भरतपुर विधानसभा के विधायक भी रहे हैं। इसलिए पार्टी ने भरतपुर विधानसभा पर मुख्य फोकस रखा है।