चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी 

इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब भाजपा अलर्ट मोड पर आ गई है और अधिक से अधिक मतदाताओं तक केंद्र की योजनाएं पहुंचाने के साथ ही गहलोत सरकार की विफलताओं को पहुंचाने के लिए कई सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है इसी के अंतर्गत रविवार को जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या कि उपस्थिति मे भाजपा की ओर से नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया l

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला शक्ति को मजबूत करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में 33% आरक्षण लागू  किया है वही केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं को शुरू किया है जिससे कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है अपने संबोधन में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में जिस तरह से प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं के साथ अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाएं बढी है इसके साथ ही गहलोत सरकार के मंत्री शांति धारीवाल महिलाओं का अपमान करते हुए दिखाई दे रहे हैं महिलाओं पर दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर जिस तरह से धारीवाल कह रहे हैं कि प्रदेश मर्दों का शहर है यह बयान महिलाओं और प्रदेश को शर्मसार करता है वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनना तय है उन्होंने कहा  कि  पांचो विधानसभा सीटों से भाजपा प्रत्याशी विजयी होंगे l

इस सम्मेलन को प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रियंका मंडावत प्रदेश महिला प्रवक्ता सरिता गेना, जिला महामंत्री रघु शर्मा,  चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति प्रधान देवेंद्र कंवर, भदेसर प्रधान सुशीला कंवर,सहित महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी ने भी संबोधित किया l