जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

प्रिंयका गांधी वाड्रा के झुंझुनूं की सभा में की गई घोषणाओं को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने तंज कसा। जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा की घोषणाएं थोथा चना बाजे घना सिद्ध होने वाली हैं।

पिछले चुनावों में राहुल गांधी ने किसानों की कर्ज माफी का झूठा वादा किया था। इस बार ऐसे झूठे वादे करने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा को भेजा हैं। लेकिन अब जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली हैं।

कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार का लिफाफा, जिसमें भरा काला धन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रियंका वाड्रा लिफाफों की बात करती है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार का लिफाफा है, जिसमें काला धन भरा हुआ है और यह जनता के लिए खाली है। राजनीति में इनका लक्ष्य जनता की सेवा नहीं, सिर्फ लिफाफा प्राप्त करना रहा रहा है।

थोथी घोषणाएं करके जनता को आकृष्ट करते हैं और चुनाव के कुछ महीने पहले राहत की योजनाएं लाकर चुनाव जीतने का प्रयास करते हैं। जनता समझदार है, वह इनकी असलियत जानती है। प्रधानमंत्री पर 21 रुपए के लिफाफे के झूठे आरोप लगाने वाली प्रियंका वाड्रा उनकी देवनारायण भगवान के प्रति भक्ति पर टिप्पणी करके सनातन धर्म का अपमान कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर 21 रुपए के लिफाफे के झूठे आरोप लगाने वाली प्रियंका वाड्रा उनकी देवनारायण भगवान के प्रति भक्ति पर टिप्पणी करके सनातन धर्म का अपमान कर रही है।

प्रियंका गांधी करती है गिद्ध राजनीति वहीं प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रियंका गांधी नारा देती है मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं। लेकिन उनका यह नारा खोखला साबित हो रहा है। प्रियंका महिलाओं पर गिद्ध राजनीति कर रही हैं। कहीं पर भी कोई महिलाओं से जुड़ा मामला होता है तो गिद्ध की नजरों से देखकर वहां पहुंचकर मीडिया इकट्ठा करती हैं।

लेकिन राजस्थान में जब 35000 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ तो यहां पर उनकी तीखी नजर क्यों नहीं पड़ी। क्या राजस्थान की महिला कांग्रेस पार्टी के लिए सम्मान की पात्र नहीं है।