चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी 

चित्तौडग़ढ़ चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला वंदन अधिनियम के माध्यम से देश की महिलाओ को समकक्ष का दर्जा देते हुए लोकासभा व राज्यो की विधानसभाओ में 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल पास करवाते हुए उन्हे हर क्षैत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया है। वहीँ राजस्थान में कांग्रेस राज में महिलाओ को डर के साये में जीने को विवश होना पड़ रहा है। थानागाजी में महिला का उसके पति के सामने सामूहिक बलात्कार होता है, भीलवाड़ा में नाबालिग का बलात्कार के पश्चात उसे भटटी में झोक दिया जाता है तथा धरियावद में महिला को निर्वस्त्र कर उसे गांव में घुमाया जाता है। कल कोटा में महिला को भरे बाजार में चाकू से गोदकर मार दिया गया। ऐसी अनेक घटनाओ को सुनकर मन दृवित होकर शर्म से झुक जाता है।  लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को इसमें शर्म नही आती है और उसके वरिष्ठ मंत्री भरे सदन में महिला विधायको के सामने ही राजस्थान को मर्दो का प्रदेश कहकर महिलाओ का मजाक बनाते है। प्रदेश की जनता ने भी राजस्थान में भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है।  विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ की ग्राम पंचायत सावा में विधायक मद व अन्य मदो से निर्मित चार करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण किया l

इससे पूर्व विधायक आक्या के ग्राम सावा में पहुुंचने पर बढ़ी तादाद में ग्रामीणो व भाजपा कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी व पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। सभा स्थल पर भारी संख्या में उमढ़ी भीढ़ को सम्बोधित करते हुए विधायक आक्या ने कहा कि कुछ समय पश्चात होने वाले विधानसभा चुनावो में जिले की पांचो सीटो पर भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी होगे।

लोकार्पण के क्रम में ग्राम पंचायत सावा क्षैत्र में डीएमएफटी मद से एक करोड़ 32 लाख की लागत से पेयजल कार्य, 15 लाख की लागत से सड़क व नाला निर्माण कार्य, 12 लाख की लागत से विभिन्न विद्यालयो में विकास कार्य, व गौरवपथ में 50 लाख की लागत से गांवो में सड़क निर्माण कार्य कराए गए। इसी प्रकार 10 लाख की लागत से सड़क व नाला निर्माण कार्य, सीएसआर मद से डेढ़ करोड़ की लागत से विकास कार्य व अन्य विकास कार्यो सहित कुल चार करोड़ की राशि के कार्यो के लोकार्पण किये गये।