दौसा ब्यूरो रिपोर्ट। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने आज ERCP जन जागरण अभियान की दूसरी रैली को दौसा के सिकराय में संबोधित किया। लगभग एक सप्ताह के पहले  ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बारां से इस अभियान की शुरुआत की थी। प्रियंका गाँधी ने अपने भाषण का आरंभ मेहंदीपुर बालाजी, पपलाज माता, देवनारायण भगवान और मीन भगवान के नाम से किया। प्रियंका गाँधी ने अपने भाषण में प्रमुख रूप से मोदी सरकार की असंवेदनशील नीतियों, प्रदेश भाजपा में कलह और भाजपा में नेतृत्व के अभाव के मुद्दे उठाए। उन्होने ने गहलोत सरकार की चिरंजीवी योजना, सस्ते गैस सिलेंडर और OPS जैसी जनकल्याणकारी नीतियों का उल्लेख किया और कहा कि अगर जनता ने भाजपा को वोट देने की गलती की तो ये सब योजनाएं बंद कर दी जाएंगी।  उन्होने भाजपा पर ERCP मामले में वादा खिलाफी का आरोप लगते हुए जनता से अपने भले को समझते हुए वोट देने की अपील की।  प्रियंका ने प्रदेश के सतत विकास के लिए फिर से कांग्रेस सरकार बनवाने का आह्वाहन किया। उन्होने कहा कि एक तरफ भाजपा में हर कोई मुख्यमंत्री के रेस में आपस में लड़ रहे हैं है वहीँ कांग्रेस में गहलोत जैसे अनुभवी और पायलट जैसे ऊर्जावान एक साथ एक मंच पर उपस्थित हैं और एकजुट होकत भाजपा से लड़ रहे हैं। 

इससे पहले सभा में प्रियनका गाँधी का स्वागत करते हुए पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा ने प्रियंका गाँधी के आने का धन्यवाद करते हुए 25 अक्टूबर को फिर आने का न्यौता भी उनको दे दिया।

अपने गढ़ में संक्षिप्त भाषण में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने जनता के जोश भरे नारों के बीच दौसा की जनता के साथ अपने जनम जनम के साथ की याद दिलाई और सभी के मिलजुल कर कांग्रेस को जितने की बात कही।  पायलट ने राहुल गाँधी के 'नफ़रत के बाजार में मुहब्बत की दुकान' नारे की याद दिलाते हुए अपने पिछली शाम के सीएम गहलोत के साथ प्यार और मुहब्बत की बात का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भी इस मंच पर प्यार और मुहब्बत ही है। 

CM गहलोत ने अपने भाषण में अपनी सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में एक भी राज्य ऐसा नहीं है जहाँ 25 लाख का मुफ्त बीमा हो। गलत ने दौसा जिले में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए विकास को गिनाते हुए आगे भी इसे जारी रखने की बात कही। CM गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार ERCP के लिए संकलित है और लगातार काम कर रही है जबकि प्रदेश के भाजपा के गजेंद्र सिंह जैसे नेता जल शक्ति मंत्री होने के बावजूद भाजपा ने ERCP पर चुप्पी लगा रखी है।  

CM गहलोत के भाषण की सबसे बड़ी बात या रही कि उन्हौने मौजूदा पांचों विधायकों को फिर से चुनने की अपील करते हुए यह इशारा दे दिया कि इन सभी के टिकट रिपीट होंगे। गहलोत के यह कहने के बाद रैली समाप्ति पर इन विधयकों के समर्थक खुशी से मिठाई बनते नजर आए।    

कांग्रेस की आशा के अनुरूप प्रियंका की इस सभा में खासी भीड़ जुटी जिससे गहलोत-पायलट के एकजुट होकर ना लड़ पाने की बात अब खत्म होती नजर आ रही है। सभा के बाद कांग्रेस महासचिव ने CM गहलोत और सचिन पायलट के साथ मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।