जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

राजस्थान आमजन मोर्चा (राम) के घटक दल अभिनव लोकतांत्रिक पार्टी राजस्थान विधानसभा में 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी है। इसके लिए उन्होंने चुनाव चिन्ह बांसुरी लॉन्च किया। साथ ही जयपुर में बैठक आयोजित कर रणनीति तैयार करते हुए अपने एजेंडे बताए। राजस्थान आम जन मोर्चा कार्यालय में हुई बैठक में अभिनव लोकतांत्रिक पार्टी के संरक्षक जयवीर सिंह चौहान ने राजस्थान आमजन मोर्चा के संयोजक विजय कौशिक का स्वागत किया। बैठक में अभिनव लोकतांत्रिक पार्टी के सभी साथियों ने सर्वसम्मति से राजस्थान आमजन मोर्चा को पूरा समर्थन देने का वादा किया।

सनातन का प्रतीक चुनाव चिन्ह
मीटिंग के बाद प्रेस से वार्ता में राजस्थान आम जन मोर्चा के संयोजक विजय कौशिक ने कहा, कि राजस्थान आम जन मोर्चा के घटक दल अभिनव लोकतांत्रिक पार्टी को राजस्थान में चुनाव लड़ने के लिए चुनाव चिन्ह बांसुरी दिया है। बांसुरी सनातन का प्रतीक है और हमारे विजय होने के लिए भगवान का आशीर्वाद है। जल्दी ही हिंदू समाज पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय पार्टी और अन्य तीन से चार राजनीतिक दल भी प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए अपनी-अपनी पार्टियों का प्रतीक लेकर आ रहे हैं।

हम अपनाएंगे हमारी विचारधारा के प्रत्याशी
राजस्थान आमजन मोर्चा सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची आने के बाद कहीं ना कहीं लोगों में असंतोष है। ऐसे में टिकट कटे कई पूर्व विधायक और पार्टी में रहते हुए असंतोष के साथ जी रहे काबिल लोग हमारे संपर्क में हैं। जल्दी राजस्थान आमजन मोर्चा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगा। अभिनव लोकतांत्रिक पार्टी हिंदू समाज पार्टी के अलावा और जो भी राजनीतिक दल है, राजस्थान आमजन मोर्चा के घटक दल हैं। ये सभी चुनाव चिन्ह लेकर आएंगे। अगला मुख्यमंत्री राजस्थान आमजन मोर्चा के समर्थन के बिना नहीं बन पाएगा। हमारे पास राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों का सर्वे है। बैठक में विजय कौशिक के अलावा अभिनव लोकतांत्रिक पार्टी के संरक्षक जयवीर सिंह चौहान, अध्यक्ष लाखन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार, राष्ट्रीय सचिव जनक सिंह राजावत, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा शैलजा सिकरवार, रुक्मणी मीना, जगदीश नराणिया, मान सिंह राठौड़, श्यामवीर सिंह, जनक सिंह, कन्हैया लाल शर्मा, लव कुश शर्मा, राम विलास बैरवा आदि उपस्थित रहे।