जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अब से कुछ देर पहले राजस्थान विधानसभा के लिए तीसरी लिस्ट जारी कर दी।  इस सूची में 19 नाम हैं और ज्यादातर आश्चर्यचकित करने वाले नहीं हैं।  कांग्रेस ने अपनी घोषित नीति के तहत ही ये नाम क्लियर किए हैं और पार्टी को एकजुट रखने का प्रयास किया है। इस सूची में गहलोत और पायलट दोनों के ही समर्थक शामिल किए गए हैं। इस सूची में सिर्फ दो महिला महिला उम्मीवारों को टिकट दिया गया है। पहली हैं गंगा देवी का नाम है जो कि बगरू (अनुसूचित जाति) सीट की सिटिंग विधायक हैं और दूसरी शोभा रानी कुशवाहा जिनको एक दिन पहले ही प्रियका गाँधी के सामने झुंझुनू में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई थी। कुल मिलाकर इस सूची में भी समय पर पार्टी का साथ देने वालों को टिकट दिया गया है।  

1. तारानगर - नरेंद्र बुढ़ानिया 

2. रतनगढ़ - पूसाराम गोदारा 

3. सूरजगढ़ - श्रवण कुमार 

4. सीकर - राजेंद्र पारीक 

5. बगरु (SC) - गंगा देवी

6. नगर - वाजिब अली 

7. धौलपुर - शोभा रानी कुशवाहा 

8. करौली - लाखन सिंह मीणा 

9. सपोटरा (ST) - रमेश चंद मीणा 

10. बांदीकुई - गजराज खटाना

11. गंगापुर - रामकेश मीणा 

12. देवली-उनियारा - हरीश चंद मीणा 

13. मसूदा - राकेश पारीक 

14. पचपदरा - मदन प्रजापत 

15. रेवदर (SC) - मोतीराम कोली 

16. झाड़ौल (ST) - हीरा लाल दारंगी    

17. सहाड़ा - राजेंद्र त्रिवेदी 

18. केशोरायपाटन (SC) - सीएल प्रेमी बैरवा 

19. बारां-अटरु (SC) - पानाचंद मेघवाल