बीकानेर ब्यूरो रिपोर्ट। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की हालत में सुधार हुआ है। मेदांता अस्पताल के डॉक्टर्स के अनुसार अब उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है।  डूडी का ऑक्सीजन स्तर अब सामान्य हो गया है। हालांकि उनकी हालत अभी भी नाज़ुक बनी हुई है और डूडी अभी भी ICU में ही हैं। डॉक्टर लगातार उन पर नजर बनाए हुए हैं। 

गौरतलब है कि डूडी को घर पर अचेत होकर गिर जाने के बाद पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार ना होने पर CM गहलोत के दखल के बाद उन्हें राजधानी के SMS अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। SMS डॉक्टर्स की टीम की सलाह पर उन्हें मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया। सूत्रों के अनुसार CM गहलोत ने मेदांता अस्पताल में डॉक्टर्स से फोन पर बात कर डूडी के उचित इलाज के किए कहा था जिसका परिणाम अब वेंटिलेटर हटने के रूप में सामने आया है।