चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी 
भारतीय जनता पार्टी ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर पार्टी पार्टी की ओर से प्रदेश स्तर पर मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए इस महीने की 29 तारीख को प्रदेश व्यापी नव मतदाता संगम अभियान की शुरुआत चित्तौड़गढ़ से की जाएगी। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की उपस्थिति में सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके बारे में जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश  कार्यक्रम संयोजक श्रवण सिंह रावण ने पत्रकार वार्ता में बताया की भाजपा ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर बूथ मंडल स्तर तक कमेटियों का गठन किया जा चुका है। नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए एक विशेष अभियान 29 अगस्त से शुरू किया जा रहा है जिसे नव मतदाता संगम अभियान का नाम दिया गया है।  जिसकी शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद चित्तौड़गढ़ सीपी जोशी की मंशा के अनुसार चित्तौड़गढ़ से किया जा रहा है जिसमें बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर नव मतदाताओं के सामने इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में भजनों की  प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि जिले भर में लगभग डेढ़ लाख जो मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बारे में जानकारी देते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष बिट्टू लाल जाट ने बताया कि भाजपा ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए टीमों का गठन किया जा चुका है। प्रदेश अध्यक्ष के मंशा के अनुसार 29 अगस्त को नव मतदाता संगम अभियान की भी शुरुआत चित्तौड़गढ़ से की जा रही है। उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीन जिलों के 60 मंडलों मैं कुल 2320 कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारियां सौपी गई है। उन्होंने बताया कि नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के कार्यक्रम संयोजक श्रवण सिंह राव, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, सागर सोनी, गौरव त्यागी, मनोज पारीक,  सुधीर जैन भी मौजूद रहे।