हनुमानगढ़ - विश्वाश कुमार 
राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा द्वारा नियुक्त केंद्रीय प्रवासी विधायक कृष्ण मिढ्ढा अपने विशेष चुनावी कार्यक्रम को लेकर हनुमानगढ़ में हैं। हरियाणा के जींद विधायक कृष्ण मिढ्ढा लगातार भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विधानसभा रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। अपने दौरे के अंतिम दिवस विधायक कृष्ण मिढ्ढा ने कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 9 बजे टाऊन स्थित गुरूद्वारा सुखा सिंह महताब सिंह में की। यहां विधायक कृष्ण मिढ्ढा ने कार्यकर्ताओं के साथ मत्था टेका। गुरूद्वारा पहुंचने पर विधायक कृष्ण मिढ्ढा का गुरूद्वारा के मुखी सेवादार बाबा जोगा सिंह ने सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। टाऊन पहुंचने पर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी ने विधायक कृष्ण मिढ्ढा का स्वागत किया। इस अवसर पर टाऊन अरोड़वंश सभा के उपाध्यक्ष हरविंदर नागपाल ‘हन्नी’ ने विधायक मिढ्ढा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। गुरूद्वारा से विधायक कृष्ण मिढ्ढा भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक पर पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद लालबहादुर शास्त्री पार्क में पौधारोपण करते हुए कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी, पूर्व सभापति व विधानसभा सह संयोजक राजकुमार हिसारिया, जिला महामंत्री जुगल किशोर गौड़, जिला उपाध्यक्ष कविन्द्र सिंह, युवा नेता अमित सहू, सुशील शर्मा, मण्डल महामंत्री नितिन कुमार बंसल, विक्रमजीत सिंह कोरा, बलकरण सिंह, पंकज मंगवाना, जीतू कन्दोई, भोली कटारिया, प्रवीण मोदी, पूर्व पार्षद राजेश पंवार, राजेश प्रेमजानी, पार्षद भंवर नायक, पार्षद हाजी मुखत्यार अली, अश्विनी डूमरा, विजय सिडाना, भंवर छिम्पा, राजपाल सिंह, दीपक खाती, पुरूषोतम सोनी, पवन खुराना, संजय सैन, बिल्लू सैन एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।