श्रीगंगानगर - राकेश शर्मा
श्रीगंगानगर में किसान सिंचाई पानी के लिए आन्दोलन कर रहे है।किसानों का कहना है की गंगनहर में पर्याप्त पानी होने के बावजूद पंजाब से आगे आने नही दिया जा रहा। सिंचाई के पानी की कमी के चलते फसलें प्रभावित हो रही है। इसी मांग को लेकर आज एक किसान पानी की टंकी पर चढ़ गया और छलांग लगाने की चेतावनी दी।
जानकारी की मुताबिक आज सुबह श्रीगंगानगर की अनाज मंडी में बनी पानी की टंकी पर एक किसान चढ़ गया। किसान ने वहीं से अपना एक वीडियो जारी करते हुए अपनी मांगे रखी।
स्थानीय प्रशासन को जब इस बारें में जानकारी मिली तो प्रशासन के हाथ-पाँव फूल गये। देखते ही देखते प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और किसान से समझाइश का प्रयास किया। स्थानीय निवासी तथा किसान भी मौके पर पहुंचे।
आपको बता दें की पिछले कुछ दिनों से पंजाब से बहकर राजस्थान आने वाली गंगानहर में पर्याप्त सिंचाई पानी नही मिल रहा है। पानी की कमी के चलते किसानो की फसलें प्रभवित हो रही है। किसानों का आरोप है की पंजाब में पानी को रोका जा रहा है। इसी मांग पर किसान लगातार आन्दोलन कर रहे है।