जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।  

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह को भाजपा शीर्ष नेतृत्व की ओर से राजस्थान भाजपा प्रदेश संकल्प पत्र समिति में सह संयोजक नियुक्त करने पर शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने शनिवार को अभिनंदन समारोह का आयोजित किया। अभिनंदन समारोह में बोलते हुए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर 5 साल में कोई ना कोई घोषणापत्र लाती है। जिसे कभी पूरा नहीं कर पाती है। भाजपा इस बार घोषणा नहीं पूरे संकल्प पत्र को लेकर आएगी, जो अपनी करनी और कथनी में अंतर नहीं करने की सार्थकता सिद्ध करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र अपने आप में बाइबल, गीता और कुरान से कम नहीं होगा। जो जनता से वादा करने के बाद सरकार आने पर अवश्य पूरा करेगी। राजस्थान प्रदेश की जनता कांग्रेस राज्य में हर प्रकार से त्रस्त है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राम सिंह का स्वागत किया

यह कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस मौके पर भगवान सहाय गोरा, धर्मेंद्र गोरा, रामनारायण गोरा, मंडल महामंत्री प्रह्लाद गुर्जर के नेतृत्व में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह का भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट भगवान सहाय बेनीवाल, ओबीसी मोर्चा के जिला संयोजक कल्याण बक्श गुर्जर, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संतोष माधानी, भाजपा जिला प्रवक्ता अजय सिंह रुण्डल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी, मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश नाई, मंडल संयोजक व पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम नवरंग, मंडल सह संयोजक जमीन खान चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष बंशीधर यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरणमल बेनीवाल, मंडल महामंत्री लक्ष्मण मोहनपुरिया, मंडल महामंत्री प्रह्लाद गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष रामअवतार हलकारा, मंडल उपाध्यक्ष महावीर कुमावत, वरिष्ठ कार्यकर्ता चौथमल सामोता, मनोहरपुर भाजपा मंडल के मन की बात प्रभारी नंदलाल गुर्जर, शाहपुरा देहात मंडल की कोषाध्यक्ष सुरेंदर जाट, जयराम फामडा, सीताराम धाबाई ने माला साफा पहनाकर स्वागत किया गया।