जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

जोधपुर में प्रजापति युवा शक्ति संगठन की ओर से प्रजापति समाज का महासम्मेलन शुरू हुआ। सम्मेलन में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत की मौजूदगी में प्रजापति युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण प्रजापत ने कहा- प्रजापत समाज के इस कार्यक्रम के लिए महापौर वनिता सेठ ने परमिशन देने में ढाई महीने लगा दिए। केंद्रीय मंत्री शेखावत से भी फोन करवाया तो कहा कौन हैं मंत्री शेखावत।

https://ern.li/OP/mtulldoy7kv


दरअसल बीजेपी के राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत मंच पर पहुंचे थे । उसी दौरान प्रजापति युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण प्रजापति ने अपना संबोधन शुरू किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि परमिशन के लिए उन्हें चक्कर कटवाए गए।

आरोप लगाया कि बोर्ड में बीजेपी की महापौर वनिता सेठ ने परमिशन ने उन्हें चक्कर कटवाए। ढाई महीने में परमिशन दी गयी। ये कहां तक उचित है। महापौर को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी फोन करवाया लेकिन महापौर ने सही रेस्पॉन्स नहीं मिला।

बुधवार सुबह 10 बजे से जोधपुर के रावण का चबूतरा में शुरु हुआ महासम्मेलन दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें देशभर से प्रजापति समाज के लोग जुड़े हैं। सहासम्मेलन के जरिए राजनीतिक दलों से चुनाव में समाज को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व देने, प्रजापति समाज के लोगों को टिकट देने और सम्मेलन में शामिल संतों ने शिक्षा संस्कारों पर जोर दिया।

खचाखच भरे पंडाल में समाज के लोगों ने राजनीतिक पार्टियों से इस बार के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की। इसके अलावा माटी कला बोर्ड का नाम बदलकर श्रीयादे माता बोर्ड करने, OBC आरक्षण का सही से वर्गीकरण करने समेत कई मांगें रखीं।

गुजरात से आई साध्वी गोपाल सरस्वती ने कहा कि आज के समय में हम वैदिक संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। हमें वेदों की ओर लौटना होगा। पुराने समय में गुरुकुल पद्धति थी। उसे समय छोटा बच्चा भी जनेऊ पहन कर वेद मित्रों का उच्चारण करता था। आज यह सब चीज खत्म सी होने लगी है। इसलिए उन्होंने गुरुकुल की भी स्थापना की है।

समाज की घटती जनसंख्या को देखते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय में संख्या बल होना बेहद आवश्यक है। इसलिए जिन भी परिवारों के बच्चे सबसे ज्यादा होंगे गुरुकुल में उनके बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी।

प्रजापति युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण प्रजापत नागौर ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेशभर से उत्साह के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया है। राजस्थान की कई विधानसभा सीटों पर समाज निर्णायक भूमिका अदा करता है।

इसलिए इस बार के चुनाव में समाज को उचित प्रतिनिधित्व राजनीतिक पार्टियों से मिलना चाहिए।

सभा में घुसा जेबकतरा, लोगों ने की धुनाई

प्रजापति कुमार महासम्मेलन के दौरान एक जेबकतरा भी मैदान में घुस आया। उसने सम्मेलन में आए एक व्यक्ति की जेब काट 14 हजार रुपए चुरा लिए। इसका पता चलने पर वहां खड़े लोगों ने जेबकतरा की धुनाई कर डाली। बाद में इसकी सूचना मंच को दी गई। मंच से उद्घोषणा होने के बाद शास्त्री नगर थाना पुलिस जेब कतरे को लोगों से छुड़ाकर थाने ले आई।

सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए समाज के लोग मंगलवार की रात से ही आना शुरू हो गए थे। इसके लिए प्रजापत समाज के विभिन्न हॉस्टलों और श्रीयादे माता मंदिर में उनके रुकने की व्यवस्था की गई थी। समाज के लोग बसों और खुद की कार और अन्य साधनों से यहां पहुंचे। मंच पर साधु-संतों सहित समाज के पदाधिकारियों को भी जगह दी गई। बता दें कि जोधपुर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर समाज का सम्मेलन हुआ है। सम्मेलन के बहाने समाज ने राजनीतिक पार्टियों को भी अपनी ताकत दिखाई है।