भरतपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

बीस सूत्री कार्यक्रम (बीसूका) उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान सोमवार को भरतपुर पहुंचे। जहां उन्होंने सीएम के चेहरे को लेकर कहा कि चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

बहुमत आने के बाद ही विधायक अपना नेता चुनेंगे वही सीएम का चेहरा होगा। इसके अलावा कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्ति इस महीने के आखिरी में हो जाएगी। इसके अलावा टिकट को लेकर कहा कि टिकट समय से पहले दिए जाने चाहिए, यह पार्टी नेतृत्व को तय करना है।

अगर 2 महीने पहले टिकट मिलेंगे तो उम्मीदवार को टिकट मिलने में आसानी होगी।

बीजेपी नेताओं के दौरे पर बोले चंद्रभान

जिस तरह से प्रधानमंत्री के राजस्थान में ताबड़तोड़ दौरे हो रहे हैं। उनके राष्ट्रीय नेता राजस्थान में दौरे कर रहे हैं। इससे लगता है आने वाला विधानसभा का चुनाव है वह बीजेपी के लिए काफी मुश्किल है।

जिस तरह से देश के हालात बनते जा रहे हैं। कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत हुई। जिसके बाद बीजेपी का नेतृत्व विचलित है। इसलिए उन्हें लग रहा है बीजेपी का चुनाव जीतना मुश्किल है।

महीने के आखिरी में होगी संगठनात्मक नियुक्ति

संगठनात्मक नियुक्ति पर डॉ. चंद्रभान ने कहा कि अभी दिल्ली पार्टी की मीटिंग हुई थी, उसमें इस विषय पर चर्चा हुई है। संगठनात्मक नियुक्ति जल्द हो जाएगी, हो सकता है महीने के आखिरी में हो जाएगी।

इस मामले में दोनों पार्टियों की स्थिति एक जैसी है। बीजेपी में भी हाल में नियुक्ति हुई हैं, चुनाव से संबंधित सभी समितियों की नियुक्ति जल्द जो जाएगी।

कार्यकर्ताओं के सम्मान को लेकर बोले चंद्रभान

कांग्रेस के कार्यकर्ता अकसर आरोप लगाते हैं कि उन्हें पार्टी में सम्मान नहीं मिलता जिस पर बीसूका उपाध्यक्ष चंद्रभान ने कहा कि राजनीति में सभी लोग सम्मान चाहते हैं और सम्मान मिलना भी चाहिए।

उन्होंने कहा- ऐसा नहीं है कि सम्मान नहीं मिलता। मैं 42 साल से राजनीति में हूं। हो सकता है कि कुछ कार्यकर्ताओं की कोई दिक्कत है, तो मिल बैठकर उन दिक्कतों को दूर करेंगे। हम सार्वजनिक जीवन में हैं, इसलिए हम देश और जनता के लिए समर्पित हैं।

सरकार की उपलब्धियों की बात करें तो, सवाल यही आता है, सरकार ने जनता के लिए क्या किया। विकास के कार्यों को आधार बनाएंगे और जनकल्याण की योजनाओं की ओर देखेंगे। इतनी बड़ी राहत कांग्रेस ने जनता को दी है।

चाहे वह कोरोना में हो या फ्लैगशिप योजनाओं के माध्यम से दी हो, ऐसा पहले नहीं हुआ। पूरे देश में इतनी अच्छी योजनाएं नहीं हुई की, जिसमें आम आदमी का विशेष ध्यान रखा जाए। हमारा मकसद यह है कि हमें सम्मान मिले अच्छी बात है, अगर सम्मान कम भी मिले, लेकिन हम जनता की सेवा और मदद करें।

चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ा जायेगा- चंद्रभान

कांग्रेस में सीएम के चेहरे को लेकर डॉ. चंद्रभान ने कहा कि विधानसभा चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। सभी लोग एकजुट होकर लड़ेंगे। अब पार्लियामेंट डेमोक्रेसी है, इसमें पॉलिटिकल पार्टी चुनाव लड़ती हैं।

जिस पार्टी का बहुमत आता है, उनके विधायक मिलकर नेता चुनते हैं वह सीएम बनता है। इस व्यवस्था को बीजेपी ने नहीं माना था। वह पीएम और सीएम चेहरे घोषित करते थे। अब की बार वह भी पसोपेश में हैं। वह भी चेहरा घोषित नहीं कर पा रहे हैं।

कांग्रेस ने कभी सीएम और पीएम का चेहरा घोषित ही नहीं किया। हाल ही में खड़गे जी ने भी कहा है, हम सब एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के नीति, सिद्धांतों और कार्यक्रमों पर चुनाव लड़ेंगे। बहुमत आएगा तो मिलकर विधायक अपना नेता चुनेंगे। वही मुख्यमंत्री होंगे।

पायलट को लेकर नाराज गुर्जर नेताओं के बारे में बोले चंद्रभान

इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है कि कौन कांग्रेस से नाराज है कौन नाराज नहीं है। हमारे देश में बहुत धर्म और जाति के लोग रहते हैं। कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलती है। सरकार की योजनाओं से सभी खुश हैं।