श्रीगंगानगर से राकेश शर्मा 

भाजपा महिला मोर्चा एल ब्लॉक हनुमान मंदिर शक्ति केंद्र की एक बैठक का आयोजन महिला मोर्चा विधानसभा संयोजक डॉ बबिता गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। नगर मंडल पूर्वी क्षेत्र श्रीगंगानगर में आयोजित इस बैठक में महिला मोर्चा की जिला प्रवासी श्रीमती काजल छाबड़ा व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चेष्टा सरदाना विशेष रूप से उपस्थित रही । बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा विधानसभा संयोजक और नगर परिषद की नेता प्रतीपक्ष डॉ बबिता गौड़ ने कहा कि महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा जी भंडारी के निर्देशानुसार हमें महिला मोर्चा को और अधिक सशक्त व समर्थ बनाना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए शक्ति केंद्र स्तर पर सभी बहनों को एकत्र कर हमें सूची बनानी है। इस अभियान के द्वारा प्रत्येक शक्ति केंद्र पर अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी हो यह हमें सुनिश्चित करना है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री और महिला मोर्चा जिला प्रवासी काजल छाबड़ा ने कहा की एक महिला हर स्तर बेहद संजीदगी से कार्य कर सकती है। किसी भी बात को किस ढंग से प्रचारित और प्रसारित करना है यह हम महिलाएं बहुत अच्छी तरह से जानती हैं और इसीलिए हमें श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ मिलकर उनके द्वारा किए गए राष्ट्रहित के कार्यों को हर महिला तक पहुंचाना है । इस अवसर पर एल ब्लॉक हनुमान मंदिर शक्ति केंद्र पर महिलाओं की 11 सदस्यीय टीम बनाई गई। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चेष्टा सरदाना ने सभी का स्वागत करते हुए नवनिर्मित महिला मोर्चा की टीम को भाजपा की रीति नीति के बारे में बताया । कार्यक्रम में महिला मोर्चा के संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई।इस अवसर पर महिला मोर्चा का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया । आज के इस कार्यक्रम में श्रीमती लता दीक्षित, कशिश,स्वाती, अंजना तुली,सरोज छाबडा,राधा शर्मा,विमला देवी गौड़ ,सुनीता शर्मा, अमिता डोडा, श्रीमती अनीता चाचान सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही l