हनुमानगढ - विश्वास कुमार 
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव नियुक्त होने पर डॉ विजेंद्र सिंह सिद्धू के निवास स्थान गांव बोलावाली ढाणी में जिला कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुरेंद्र दादरी और उनके साथ पहुंचे कांग्रेस नेता तरुण विजय,  हनुमानगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीत चंदड़ा को मिठाई खिलाकर एवं सूत की मालाएं पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।                इस अवसर पर संगरिया टिब्बी क्षेत्र के मुख्य कांग्रेस जन, गणमान्य नागरिक संगरिया ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर गोदारा,पूर्व पालिकाध्यक्ष जयपाल धारणिया, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष करण चौधरी ,सरपंच गुरपयार सिंह शाहपीनीं, सिहपुरा सरपंच रमनदीप कौर,सुरेंद्र बलारा हंसराज स्योदानपुरा, ब्लॉक उपाध्यक्ष गगन सिंह बराड़ कीपा ,वीरेंद्र पाल सिद्धू सत्यनारायण कसवा, हेमराज सिद्ध , श्रीचंद मंडा, ब्लॉक उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह, गुरबीर सिद्धू ,मंडल अध्यक्ष अल्लाह रखा जयसिंह गोदारा गोपी झोरड़  एडवोकेट जितेंद्र लोहरा जगवंत सिंह  बलजिंदर चहल, एन  एस यू आई के प्रदेश सचिव शहबाज चहल, एसकेजीवी कॉलेज अध्यक्ष नरेंद्र पाल गोदारा वीरेंद्र सिंह प्रमोद पीरकामडिया हैप्पी मसानी संतराम पोटलिया सोनू भुल्लर ने इस मौके पर उपस्थित रहकर डॉ विजेंद्र सिंह सिद्धू जी को सभी ने शुभकामनाएं प्रदान की। 
डॉ विजेंद्र सिंह ने कांग्रेस आलाकमान एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान प्रभारी सुखजिंद्र रंधावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं संगरिया विधानसभा के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार को रीपीट करवाने का राजस्थान की जनता ने मन बना लिया है। लोकतंत्र की रक्षा हेतु एव जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए राजस्थान में कांग्रेस का रिपीट होना अति आवश्यक है।