श्रीगंगानगर - राकेश शर्मा 

राजस्थान की गहलोत सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार,महिला उत्पीड़न, बलात्कार,यौन शोषण, किसानो की कर्ज माफी, पेपर लीक, बिजली के दरों में फ्यूलचार्ज सहित नित नए टैक्स लगाकर बढ़ोतरी, पुलिस की बढ़ती हुई गुंडागर्दी,अवैध नशा,शराब माफिया,बेरोजगारी, भूमाफिया तथा गहलोत सरकार द्वारा किए गए अपने तमाम झुठे वादों के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम "नहीं सहेगा राजस्थान" के अंतर्गत सादुलशहर भाजपा द्वारा शहर के अंबेडकर चौक पर भाजपा मंडल अध्यक्ष करूण मित्तल की अध्यक्षता में धरना व प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में पधारे नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष स. शरणपाल सिंह ने जमकर गहलोत सरकार को कोसा।इस सरकार की विफलताये गिनाते हुये अपने संबोधन में बताया कि राज्य की कांग्रेस सरकार अपने तमाम वादों से मुकर चुकी है।बीते साढे चार सालों में महिलाओं से दुष्कर्म बदहाल कानून व्यवस्था रोज-रोज पेपरलीक करके बेरोजगार युवाओं से धोखाधड़ी,प्रदेश में फैलता भू माफिया,किसानों की कर्ज माफी के झूठे वायदो सहित् इस गहलोत सरकार ने राजस्थान की जनता पर बहुत से अत्याचार किए है। शरणपाल सिंह ने कहा अब और जुल्म राजस्थान की जनता व युवा नहीं सहेंगे। उन्होंने सादुल शहर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अपील करते हुए कहा की"नहीं सहेगा राजस्थान" कार्यक्रम के तहत आने वाली 1अगस्त 2023 को जयपुर में गहलोत सरकार के खिलाफ लाखों की संख्या में आयोजित होने वाली बहुत बड़ी रैली मे अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचने की अपील की।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती चेष्टा सरदाना ने कहा कि आज प्रदेश में गहलोत सरकार में भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, चोरी, लूट कसौट, नशाखोरी चरम सीमा पर है और भारतीय जनता पार्टी ने इस नकारा और निकम्मी सरकार को बार-बार चेताया है।

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री में अगर हिम्मत है तो अपनी ही सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुड्डा के आरोपों की सीबीआई जांच करवाएं जो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा खीचड़ ने कहा की गहलोत सरकार ने पेपर लीक मामले में बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है,बिजली के बिलों में फ्यूल चार्ज लगाकर लोगों को ठगा है,आफत कैंप लगाकर आमजन को परेशान कर और कैंपों के माध्यम से करोड़ों रुपए का घोटाला किया है।अब वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में गहलोत सरकार को जड से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष करुण मित्तल ने भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह जी का यह कहते हुए स्वागत किया कि आप अभी कल ही जिलाध्यक्ष बने हैं और आज आप हम सभी कार्यकर्ताओं बीच में आकर  धरने पर बैठे हैं इससे शहर के सभी कार्यकर्ता गौरवान्वित है।भाजपा जिलाध्यक्ष शरण पाल सिंह व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा चेष्टा सरदाना का भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सम्मान करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष करुण मित्तल ने भाजपा जिलाध्यक्ष को विश्वास दिलवाया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी सभी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेगा व कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा।

कार्यक्रम का विधिवत मंच संचालन नगर महामंत्री रणजीत सहारण द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गहलोत सरकार की नाकामियों को दर्शाती हुई एक कनौती लगाकर सरकार की विफलताओं के पत्रक व मोदी सरकार की उपलब्धियों का कैलेंडर इत्यादि बांटे गए उसे भी जनता ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में नही सहेगा राजस्थान कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक रामअवतार यादव,सूरतगढ़ मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा,नगर संयोजक एडवोकेट महेंद्र शर्मा,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सहारण,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष साहिल बाघला, आयुष खीचड़,पार्षद गुरचरण बावरी,गुरप्रीत बाजीगर, रिंकू बाजीगर,साहबराम कामड, पवन मेघवाल,सोनिया मोरवाल,पूर्व पार्षद सुनील यादव मोहन सहारण,सुनील सोनी,राजेश सोनी, शक्ति केंद्र संयोजक व नगर उपाध्यक्ष देवीदयाल सचदेवा,चंचल सिंघल,बूथ अध्यक्ष रेशम सिंह,नगर मंत्री लेखराम सिवान,घनश्याम वाल्मीकि, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री हरीश यादव,सहकारिता प्रकोष्ठ से पृथ्वीराज शर्मा, कालूराम सहारण,आदराम मूंढ,कृष्ण सुथार, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजवीर सहारण, शाहबीर,किशोर मेघवाल, मनमोहन सोनी,साहबराम खीचड़,टोनी तरड सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के मुख्य बाजार में जुलूस निकाला और गहलोत सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।