करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र के नादौती के कैमरी गांव में ईआरसीपी को लागू करने की मांग को लेकर आज विशाल महिला महाकुंभ का किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने चंबल की आरती गाई। वहीं, सामूहिक रूप सांस्कृतिक गीत गाते हुए डांस भी किया।
मीना ने कहा-ERCP को सरकार द्वारा राष्ट्रीय परियोजना घोषित करनी चाहिए। जिससे 13 जिलों में पानी की पर्याप्त आपूर्ति हो सके। हाल में पानी के संकट पर एक मूवी लघु फिल्म चंबल की चिठ्ठी भी बनाई गई, जिसे गांव-गांव में लोगों को दिखाया जा रहा है। इस दौरान सभी महिलाओं ने एक स्वर में संकल्प को समर्थन दिया। वहीं, टोडाभीम के नांगल शेरपुर गांव में महापंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें 15 हजार से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया था।
बता दें, किसान नेता रामनिवास मीना के नेतृत्व में 2 महीने से 13 जिलों में ईआरसीपी की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। करौली समेत पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों से भी महिलाएं शामिल होकर चंबल के पानी के लिए एकता का शंखनाद कर रही है।
महिलाएं ही कर रही संचालन और महिलाएं ही वक्ता
महिला महाकुंभ का संचालन महिलाएं ही कर रही है और महिलाएं ही वक्ता है। महिला महाकुंभ का संचालन पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान विकास समिति के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष संगीता गुर्जर कर रही है।
0 टिप्पणियाँ