श्रीगंगानगर - राकेश मितवा
श्रीगंगानगर में आज आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी संग्राम की शुरुआत से गंगानगर से की ,आम आदमी पार्टी की पहली बड़ी चुनावी सभा में बड़ी तादाद में उमड़ी रामलीला मैदान में भीड़ को देखकर भाजपा कांग्रेसियों में चिंता की लहर दौड़ गई अपने निर्धारित समय लगभग 4:00 बजे पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारी तादाद में उमड़ी भीड़ का हाथ जोड़कर स्वागत करते हुए कहा कि राजस्थान में एक बार कांग्रेस एक बार बीजेपी दोनों बदल बदल कर आते हैं मगर यहां शिक्षा चिकित्सा अपराध आदि के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कोई सुधार नहीं हुआ, ऐसे में इस बार
आम आदमी पार्टी आपके सामने है।
इससे पूर्व बड़ी तादाद में उमड़ी भीड़ को देखकर प्रसन्न हुए भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी भारी तंज कसे। रामलीला मैदान सभा स्थल के चारों ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अकाल राहत कैंपों के बड़ी तादाद में लगे पोस्टरों को देखकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर आज तक अच्छा काम किया होता तो इस प्रकार हमारी सभा को डिस्टर्ब करने की व ये नीच काम करने कीनौबत नहीं आती।
पंजाब के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीधे-सीधे राजस्थान में नहरी पानी का मुद्दा उठाते हुए इसका ठीकरा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर फोड़ते हुए कहा कि पीक सीजन में जानबूझकर यहां के मुख्यमंत्री ने नहर बंदी हमारे ना करने के बावजूद भी ली, जिसका यहां के किसानों तथा खेती पर बुरा प्रभाव पड़ा। उन्होंने कहा कि हमारे कहने के बावजूद भी यहां किसानों के हितों की परवाह न करते हुए नहर बंदी ली गई।
 वही भगवंत मान ने आगे कहा कि राजस्थान के लोगों की समस्याओं को समझते हुए उन्होंने पंजाब की विभिन्न कारखानों से आ रहे  नहरों में गंदे पानी को लेकर भी काफी प्रयास किए हैं उन्होंने कहा कि बुड्ढा नाला जैसे गंदे पानी के नालों को नहरों में गिरने से रोकने के लिए 600 करोड रुपए की योजना उन्होंने बनाई है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली मॉडल रहा मगर केंद्र सरकार ने अच्छी शिक्षा का सपना देखने वाले मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया। इससे पूर्व सभा में कुछ हुल्डबाजो ने सभा को डिस्टर्ब करने की कोशिश की। मंच से बांए साइड में कुछ लोगों ने कुर्सियां उछाले शुरू कर दी इससे कुछ देर माहौल खराब रहा।