कोटपूतली-बहरोड़ ब्यूरो रिपोर्ट।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कोटपूतली में व्यापारियों के मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश में ईडी की कार्रवाई की सही बताते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त है, इसलिए अनर्गल बातें करती हैं।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आज पावटा प्रागपुरा क्षेत्र के व्यापारियों से चौकी गोरधनपुरा स्थित एक निजी होटल में चर्चा की। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पहुंचने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।
इस दौरान मंत्री ने केंद्र सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाई। मंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है। देश की युवा पीढ़ी नए इनोवेशन कर रही है। रेल, सड़क के क्षेत्र में कई अभूतपूर्व कार्य हुए है। भारत विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। उन्होंने राजस्थान की गहलोत सरकार और निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनावों के समय जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया।
प्रदेश की जनता कुशासन से त्रस्त हो चुकी है। राजस्थान सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। आने वाले चुनावों में जनता सुशासन देने वाली भाजपा की सरकार बनाएगी। मंत्री ने मणिपुर में हो रही हिंसा पर बोलते हुए कहा कि वहां हो रही हिंसा गलत है। केंद्र सरकार हिंसा रोकने के लिए प्रयास कर रही है। रेल दुर्घटना पर मंत्री ने कहा कि मामले की जांच सीबीआई कर रही है। रेल यात्रियों को सुरक्षा व सुविधाए देने के लिए कार्य किए जा रहे है। केंद्र की मोदी सरकार हर भारतवासी को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। पीएम मोदी हमेशा सुशासन व सेवा की बात करते है।
'कांग्रेस भ्रष्टाचार के बूते खड़ी, इसलिए अनर्गल बात करते है'
मंत्री ने ईडी की कार्रवाई पर बोलते हुए कहा कि गहलोत के परिजन भी भ्रष्टाचार में लिप्त है। कांग्रेस भ्रष्टाचार के बूते खड़ी होती है और जनता को मजबूर व लाचार बनाने का कार्य करती है। गहलोत सरकार भ्रष्टाचार की खान है। अब गहलोत को डर है इसलिए अनर्गल बात करते है।
सीएम गहलोत द्वारा जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह पर आरोप लगाने के प्रश्न पर गोयल ने कहा कि गहलोत ने कोई सबूत पेश नहीं किए है। उन्हें कोर्ट का सामना करना पड़ेगा और माफी मांगनी पड़ेगी। केंद्र सरकार ने 2 बार पेट्रोल-डीजल के दाम कम किए और जहां भी भाजपा की सरकार है वहां भी वेट कम किया गया लेकिन गहलोत ने राजस्थान में वेट कम नहीं किया।


0 टिप्पणियाँ