हनुमानगढ - विश्वास कुमार
टिब्बी के पन्नीवाली महंगाई राहत एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान में आमजन की समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया गया जिससे कैंप आमजन के जीवन में लेकर आया राहत खुशियों की बौछार, राहत से लाभार्थी बोले धन्यवाद अशोक गहलोत सरकार। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा आमजन की कमर तोड़ रही महंगाई से राहत देने की मंशा से शुरू किए गए महंगाई राहत तथा प्रशासन गांवों व शहरो के संग अभियान में आयोजित कैंप में विभिन्न दस जनकल्याणकारी योजनाओ में राहत के लिए पंजीयन करवाने पर लाभार्थियों को राहत की गारंटी प्रदान की जा रही है । पन्नीवाली में महंगाई राहत व प्रशासन गांवों के संग अभियान में आयोजित कैंप में 125 दिन ग्रामीण तथा 100 दिन शहरी रोजगार की गारंटी, घरेलू बिजली कनेक्शन में 100 यूनिट प्रतिमाह बिजली फ्री तथा कृषि कनेक्शन के लिए 2000 यूनिट बिजली फ्री, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा, 10 लाख का चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, अन्नपूर्णा राशन वितरण, कामधेनु पशुधन बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1000 रुपए, मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना में 500 का गैस सिलेंडर में पंजीयन करवाने वाले लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियो ने सीएम श्री अशोक गहलोत के हस्ताक्षर युक्त गारंटी कार्ड वितरित किए। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। श्रीमती शबनम गोदारा, जिला परिषद सदस्य श्री मनीष मक्कासर, जिला परिषद सदस्य श्रीमती प्रवीणा मेघवाल, पंचायत समिति प्रधान श्री निक्कुराम मेघवाल ने कैंप का निरीक्षण कर लोगो से अधिक से अधिक पंजीयन करवाने की अपील की। विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने की बात कही, तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वही लोक कलाकारों ने लोक गीत ओ केसरिया बालम नि पधारो म्हारे देश व अन्य गीतो के माध्यम से योजनाओ का प्रचार प्रसार किया। इस अवसर पर एसडीएम सुश्री स्वाति गुप्ता, तहसीलदार श्री हरीश टाक, एडीओ श्री श्रवण मीणा, सरपंच श्री सोनू चोपड़ा, श्री कृष्ण देग मेहरवाला, श्री भूप सहारण डबली खुर्द, प्रधानाचार्य श्री हृदयपाल सिंह आदि मोजूद रहे। सरपंच श्री सोनू चोपड़ा तथा ग्रामीणों ने अधिकारियो, जनप्रतिनिधि तथा सहयोगियों का साफा पहनाकर सम्मान किया।

0 टिप्पणियाँ