सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर जिले में आज 9वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस हरसोउल्लास के साथ मनाया गया । इस दौरान जिले के सभी उपखण्ड क्षेत्रो सहित जिला मुख्यालय पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किये गए । जिला मुख्यालय पर पुलिस लाईन मैदान में ‘‘योगा फोर वसुधेव कुटुम्बकम्‘‘ की थीम पर जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ,एडीएम डॉक्टर सूरज सिंह नेगी ,एसडीएम कपिल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों एंव जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया । जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 7ः00 बजे से 8ः00 बजे तक किया गया । जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, एन.सी.सी., स्काउट एण्ड गाईड ,नेहरू युवा केन्द्र आदि विभाग के सभी कार्मिक एवं वॉलंटियर्स भी सम्मिलित हुवे । योगाभ्यास के दौरान प्रशिक्षित योग गुरु द्वारा योगाभ्यास करवाया गया । इस दौरान जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने योगाभ्यास में शामिल हुवे लोगो को संबोधित करते हुवे कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए ताकि हम शारीरिक एंव मानसिक रूप से स्वस्थ्य रह सके । उन्होंने कहा कि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रहना अतिआवश्यक है और शारीरिक एंव मानसिक रूप से स्वास्थ्य रहने में योग की बेहत कारगर साबित हो रहा है,आज भारत ही नही अपितु पूरा विश्व योग कर रहा है । उन्होंने कहा कि सभी लोगो को कुछ समय निकालकर प्रतिदिन योग आवश्यक रूप से करना चाहिए । जिला मुख्यालय सहित इसके उपखण्ड बौंली के जगत शिरोमणि सेवा संस्थान , उपखण्ड गंगापुर सिटी, मलारना डूंगर, खण्डार, वजीरपुर, बामनवास एवं चौथ का बरवाड़ा के राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूलों में 9वे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किये गए।