सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी कस्बे की नसिया कॉलोनी में एक प्लॉट के मालिकाना हक को लेकर भाई- बहिन के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोशित बहिन ने गुंडे बुलाकर अपने ही भाई के परिवार पर हमला करवा दिया । हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए ,जिनमें महिला एंव पुरुष शामिल है । सभी घायलों को गंगापुरसिटी के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है । जहॉ उनका उपचार चल रहा है। जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस अस्पताल पंहुँची और घटना की जानकारी लेने के साथ ही घायलों के पर्चा बयान दर्ज किये । पीड़ित रामवतार शर्मा के मुताबिक उसने अपनी बहिन शकुंतला शर्मा से एक अरसे पहले एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट की कीमत भी अपनी बहिन शकुंतला को दे दिए थे । लेकिन बहिन शकुंतला उसी प्लॉट को दूसरे लोगो को जबरन बेचना चाह रही थी । बहिन शकुंतला ने प्लॉट के फर्जी दस्तावेज भी तैयार कर लिए । प्लॉट पर मालिकाना हक को लेकर दोनों भाई - बहिनों के बीच कोर्ट में केस भी चल रहा है। पीड़ित रामवतार शर्मा का कहना है कि उसकी बहिन शकुंतला मुंबई रहती है और आज उसकी बहिन गंगापुरसिटी आई । पीड़ित ने बताया कि उसकी बहिन शकुंतला आज अपने साथ महुकला निवासी भूमाफिया राजेश सैनी सहित 15-20 गुंडे लेकर उसके घर पंहुँची । जहाँ गुंडों ने उसके समूचे परिवार पर हमला कर दिया । गुंडों ने रामवतार शर्मा सहित उसकी पत्नी विधा शर्मा ,पुत्र आकाश ,दीपक ,प्रकाश व पुत्रवधु कोमल शर्मा के साथ जमकर मारपीट की । मारपीट में रामवतार शर्मा का पूरा परिवार घायल हो गया । सभी घायल आधा दर्जन लोगों को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया । जहाँ उनका उपचार चल रहा है। वही कोतवाली थाना पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

0 टिप्पणियाँ