हनुमानगढ़ - विश्वास कुमार 
निकट गांव लखुवाली में बुधवार को लाखों के विकास कार्यो का लोकार्पण विधायक चौधरी विनोद कुमार, पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि दयाराम जाखड़, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिधू, कृषि उपज मण्डी समिति चैयरमैन अमर सिंह मुण्डेवालापूर्व प्रधान जयदेव भीड़ासरा, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल, सरपंच शमशाद खान, काले खां द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सरपंच शमशाद खान ने बताया कि बुधवार को स्कूल में कमरे, सीसी ब्लॉक, विद्यालय फर्नीचर लगभग 25 लाख रूपये की लागत के विकास कार्यो का लोकर्पण किया गया। इसी के साथ ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करते हुए विधायक चौधरी विनोद कुमार ने 28 लाख रूपये देने की धोषणा की जिसमें लाईब्रेरी, कब्रिस्तान शैड़, सीसी ब्लॉक सड़क, स्कूल में कमरा निर्माण सहित अन्य विकास कार्य करवाये जायेगे। लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात विधायक चौधरी विनोद कुमार व अन्य जनप्रतिनिधियों ने महगाई राहत शिविर का अवलोकन किया व लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान विधायक चौधरी विनोद कुमार ने कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार प्रदेश की जनता को राहत देने के लिए महंगाई राहत कैंप चला रही है। प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगरीय क्षेत्र के वार्डों में महंगाई राहत कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीयन करवाकर लाभ लें। प्रधान प्रतिनिधि दयाराम जाखड़ ने कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत विभिन्न विभागों के कार्य किए जा रहे हैं, जनप्रतिनिधि और अधिकारी व्यापक प्रचार-प्रसार कर क्षेत्र की जनता को अधिक से अधिक लाभान्वित कराएं। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार आमजन को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार की योजनाओं में किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है और महंगाई से राहत देने के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल व कृषि उपज मण्डी समिति चैयरमैन अमर सिंह मुण्डेवाला़ ने कहा कि महंगाई राहत कैंप की वजह से राज्य में आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और आर्थिक स्थिति भी समृद्ध होगी। मौके पर उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कहा कि रेगुलर कैंप में मौजूद रहे और सभी पात्र लोगों को लाभान्वित करवाएं। साथ ही लाभार्थियों को भी अधिक से अधिक कैंप तक पहुंचने की भी बात कही। इस मौके पर नायब तहसीलदार भावना शर्मा, सहायक विकास अधिकारी हरीराम, ग्राम विकास अधिकारी रामेश्वर बेनीवाल, कांता छाबड़ा, सरपंच शमशाद खान, हाजी मुराद, कायमद्दीन पूर्व सरपंच, सफी हाजी, डायरेक्टर नेतराम, पूर्व सरपंच हेतराम, पूर्व सरपंच अल्ला बक्श, मैनावाजी सरपंच बद्री सिराव, सहजीपुरा सरपंच संदीप सिधू, रणजीपुरा पूर्व सरपंच इन्द्रजीत शर्मा, प्रिंसीपल सुरेन्द्र धूड़िया, पीटीआई दुलीचंद गोदारा, जयपाल कुलड़िया व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।