हनुमानगढ-विश्वास कुमार
भाजपा के महा सम्पर्क अभियान के निमित्त आज हनुमानगढ़ विधानसभा में "सम्पर्क से समर्थन" कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व जल संसाधन मंत्री डॉ रामप्रताप, जिलाध्यक्ष बलबीर बिश्नोई ने हनुमानगढ़ के प्रमुख डॉक्टर्स और रिटायर्ड सैन्य अधिकारी से सम्पर्क किया।
पूर्व जल संसाधन मंत्री डॉ रामप्रताप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का रहा है। स्वास्थ्य सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना और स्वास्थ्य सेवा में सुधार लाना मोदी सरकार का मूल दर्शन है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार द्वारा एक सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया गया है और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव आया है। बीमार व्यक्तियों का इलाज करने के बजाय हेल्थ एंड वेलनेस का एक नया दृष्टिकोण स्वास्थ्य क्षेत्र की कार्यप्रणाली का मूल बन गया।
पूर्व मंत्री डॉ रामप्रताप ने कहा कि किसी भी लोक कल्याणकारी सरकार का एक प्रमुख काम अपनी जनता को स्वस्थ रखना भी होता है. अगर कोई बीमारी होती है तो उन्हें सही समय पर उचित इलाज मिले, यह सरकार की जिम्मेदारी होती है. इसके लिए सरकार को कई तरह की व्यवस्थाएं करनी पड़ती हैं. इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने से लेकर बड़े अस्पताल बनाना, टेस्ट की व्यवस्था करना, सस्ती या मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराना और इलाज में मदद करना शामिल हैं. पिछले 9 वर्षों में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कई कार्य किए हैं. क्योंकि स्वस्थ लोग ही स्वस्थ राष्ट्र बना सकते हैं और एक स्वस्थ राष्ट्र ही प्रगति की ओर तेजी से बढ़ सकता है.
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार नागरिकों के मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रख रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों, शिक्षकों एवं परिवारों को मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक तंदुरूस्ती के लिए मनोसामाजिक सहायता प्रदान करने के लिए 'मनोदर्पण' पहल कोविड महामारी के दौरान की गई थी।
उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई), प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-एबीएचआईएम), नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, कैंसर, मधुमेह, सीवीडी और स्ट्रोक (एनपीसीडीसीएस) की रोकथाम और नियंत्रण का राष्ट्रीय कार्यक्रम, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीबीडीसीपी), प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई), आदि जैसी कुछ प्रमुख योजनाओं पर प्रकाश डाला।
पूर्व मंत्री डॉ रामप्रताप ने बताया कि 21 जून को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग की विश्वव्यापी स्वीकृति हमारे देश के लिए गर्व की बात है, क्योंकि योग हमारे देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का अभिन्न अंग है। योग के अनगिनत फायदे हैं,, हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों के गहन ज्ञान को पुनर्जीवित करने और अधिकतम विकास और प्रचार सुनिश्चित करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, आयुष मंत्रालय द्वारा वर्ष 2014 में एक अलग और समर्पित मंत्रालय स्थापित किया गया है। इसके लिए सरकार ने 2021-22 में लगभग 3,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।बीजेपी जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने कहा की मोदी सरकार के प्रति जनता जनार्दन का समर्थन और अटूट विश्वास उनके द्वारा विगत 9 वर्षों में किए गए अभूतपूर्व कार्यों का नतीजा ही है।पूर्व मंत्री डॉ रामप्रताप और जिलाध्यक्ष बलबीर बिश्नोई ने रिटायर्ड कर्नल सज्जन कुमार डेलू और शहर के वरिष्ठ चिकित्सको से और उनके परिवार जनों से सम्पर्क किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रकाशित पुस्तक और प्रधानमंत्री के 9 वर्ष के किये गए जन कल्याणकारी योजनाओं वाली बुकलेट भेंट की।

0 टिप्पणियाँ