सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे आज सवाई माधोपुर के दौरे पर है । इस दौरान उन्होंने बजरिया में दिल्ली मुम्बई रेलवे लाईन स्थित हम्मीर ब्रिज पर 55 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे चौड़ाईकरण कार्य का निरीक्षण किया । इस दौरान सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीणा ,प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल भी मौजूद रहे । निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने संबंधित अधिकारियों एंव ठेकेदार से ब्रिज के निर्माण कार्य को लेकर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए । गौरतलब है कि केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे केंद्र सरकार के 9 वर्ष के कार्य काल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सवाई माधोपुर है । जहाँ उन्होंने शिवाड़ स्थित घुश्मेश्वर महादेव एंव त्रिनेत्र गणेश के दर्शन किये और पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की।

0 टिप्पणियाँ