उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने नीट यूजी-2023 के परीक्षा परिणाम के जारी होने के साथ ही नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अभी तक औचित्यहीन बताए जा रहे पुराने एज क्राइटेरिया की बाध्यता खत्म कर लाखों विद्यार्थियों को बड़ी छूट प्रदान की है। अब 31 दिसंबर 2024 तक 17 साल की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थी नीट यूजी-2024 में शामिल हो सकेंगे।
पुराने नियमों के मुताबिक 31 जनवरी 2024 तक 17 साल की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थियों को ही नीट यूजी-2024 की परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र घोषित कर रखा था। कोटा के एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा बताते हैं कि अंडर ग्रैजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (यूजीएमईआर) के अध्यक्ष की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अब विद्यार्थियों को 17 साल की आयु पूरी करने के पुराने नियमों के हिसाब से 11 माह की अतिरिक्त छूट मिलेगी। बता दें, नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने के लिए हर साल औसत 20 लाख विद्यार्थी आवेदन करते हैं।
टाई ब्रेक होने पर फिजिक्स में अधिक अंक वाले को वरीयता
की ओर से जारी किए संशोधन आदेश में टाइ ब्रेकिंग नियमों में भी परिवर्तन किए गए हैं। नए क्राइटेरिया के मुताबिक विद्यार्थियों के कुल अंक समान होने पर फिजिक्स विषय में अधिक अंक प्राप्त करने वाले को बेहतर रैंक दी जाएगी। यदि फिर भी टाइ होता है तो फिर केमिस्ट्री तथा अंततः बायलॉजी के अंकों के आधार पर टाइ ब्रेकिंग होगा।
12वीं बोर्ड में अंक-प्रतिशत की भूमिका भी समाप्त की
नीट यूजी के लिए जारी किए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में 12वीं बोर्ड में अंक प्रतिशत की बाध्यता को भी समाप्त कर दिया गया है। अब 12वीं बोर्ड में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में ड्यूटी में सम्मिलित होने के पात्र होंगे।


0 टिप्पणियाँ