भीलवाड़ा ब्यूरो रिपोर्ट।

शहर में बीती रात को पुलिस ने सट्‌टे पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के एक बाड़े पर दबिश दी। जहां काफी संख्या में लोग पैसा लगाकर सट्‌टा खेल रहे थे। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़बड़ी मच गई। पुलिस बाड़े में मौजूद सभी लोगों को कोतवाली थाने लेकर आई। और सभी के पास से 3 लाख से ज्यादा नकदी बरामद किए है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारियों को कोतवाली थाना क्षेत्र में बड़े स्तर सट्‌टा खेलने की सूचना मिली थी। इस पर रात को 1 से 2 बजे के बीच पुलिस की टीम ने सोनी हॉस्पिटल के पीछे एक बाड़े पर दबिश दी। वहां से पुलिस 27 लोगों को सट्‌टा खेलते हुए गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने इनके पास से करीब 3 लाख 76 हजार रुपए की सट्‌टे में लगाई हुई नकदी बरामद की है। पुलिस सभी लोगों को देर रात गिरफ्तार कर कोतवाली थाने लेकर आई। पुलिस की हुई इस कार्रवाई के चलते सटोरियों में खलबली भी मच गई।