हनुमानगढ - विश्वास कुमार 
अंतराष्ट्रीय योगा दिवस के उपलक्ष्य मे ऑल इंडिया अरोड़ा,खत्री पंजाबी कम्युनिटी,जिला इकाई,हनुमानगढ़ द्वारा 18-06-23 वार रविवार को एल्फा कॉलोनी,नजदीक हिसारिया अस्पताल,हनुमानगढ़ टाउन मे विशाल योग शिविर का आयोजन करवाया जा रहा है।ऑल इंडिया अरोड़ा,खत्री पंजाबी कम्युनिटी के सुमित सुखीजा व युवा जिलाध्यक्ष सुनील चुग ने बताया की शिविर का समय सुबह 5:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक रहेगा,इस दौरान 5-7 बजे तक योगा होगा और 7-8 बजे तक स्थानीय वरिष्ठ चिकित्सक स्वास्थ्य दिनचर्या एंव स्वस्थ्य सबंधित समस्याओं के प्रति जागरूक करेंगे।साथ ही उन्होंने कहा की जरूरतनुसार योगा करने वाले सभी लोग अपनी योगा मेट और पानी की बोतल साथ लाए।