जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

राज्य सरकार ने 14 आईपीएस और 6 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। तीन नए संभागों में संभागीय आयुक्त और आईजी की जगह ओएसडी लगाए हैं। स्कूल शिक्षा आयुक्त डॉ. मोहन लाल यादव काे सीकर संभाग के ओएसडी पद पर लगाया है। जोधपुर संभाग के संभागीय आयुक्त कैलाश चंद मीणा को पाली संभाग और उदयपुर संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट को बांसवाड़ा संभाग के ओएसडी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

राघवेंद्र सुहासा को आईजी रेल्वेज से ओएसडी पाली संभाग,एस परिमला को आईजी कार्मिक से ओएसडी बांसवाड़ा संभाग, और सत्येंद्र सिंह को एसओजी आईजी से ओएसडी सीकर संभाग लगाया है।

दो एपीओ आईएएस को पोस्टिंग दी है। स्टडी लीव से लौटने के बाद एपीओ चल रही आईएसस आरुषि मलिक को बाल अधिकारिता आयुक्त और एच गुईटे को निशक्तजन आयुक्त के पद पर पोस्टिंग दी है। दौसा एसपी संजीव नैन को जयपुर डीसीपी वेस्ट के पद पर तबादला किया है। डीसीपी वेस्ट वंदिता राणा अब संजीव नैन की जगह दौसा एसपी होंगी।

14 आईपीएस के तबादले, वीके सिंह का तबादला चर्चा में

1 आईपीएस के तबादलों में 3 एडीजी, 2 आईजी, 1 डीआईजी, दो एसपी, और नए जिलों के तीन विशेषाधिकारी को बदला है। सरकार ने वीके सिंह का हाल ही में तबादला किया था, लेकिन फिर से वीके सिंह का ट्रांसफर होना चर्चा में बना हुआ है।

वीके सिंह को एडीजी ट्रैफिक से हटाकर सरकार ने एडीजी साइबर क्राइम में लगाया, लेकिन आज फिर तबादला सूची जारी कर वीके सिंह को एडीजी टेलिकम्युनिकेशन में लगा गया।

IPS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट

नामवर्तमान पोस्टिंगनई पोस्टिंग
मालिनी अग्रवालएडीजी जेलएडीजी प्रशिक्षण
सचिन मित्तलएडीजी भर्ती एवं पदोन्नतिसाईबर क्राइम
वीके सिंहएडीजी साइबर क्राइमएडीजी टेलिकॉम्यूनिकेशन
गौरव श्रीवास्तवआईजी क्राईमआईजी लॉ एंड ऑर्डर
राजेन्द्र सिंहआईजी लॉ एंड ऑर्डरआईजी आरएसी
समीर कुमार सिंहडीआईजी एसीबी अजमेरप्राचार्य,प्रशिक्षण केन्द्र अजमेर
संजीव नैनएसपी दौसाडीसीपी वैस्ट जयपुर
वंदिता राणाडीसीपी वैस्ट जयपुरएसपी दौसा
राजेन्द्र कुमारविशेषाधिकारी दूदूविशेषाधिकारी अनूपगढ़
पूजा अवानाविशेषाधिकारी अनूपगढ़विशेषाधिकारी दूदू
देवेन्द्र कुमार बिश्नोईएसपी ट्रैफिक जयपुर मुख्यालयविशेषाधिकारी गंगापुर सिटी

IAS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट

डॉ आरुषी अजेय मलिकएपीओशासन सचिव बाल अधिकारिता विभाग
एच गुईटेएपीओआयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव निशक्तजन
श्रुति भारद्वाजसंयुक्त शासन सचिव जल संसाधन विभागराज्य परियोजना निदेशालय
अवधेश मीणाआयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव निशक्तजनसंयुक्त शासन सचिव,गृह विभाग
उत्साह चौधरीसंयुक्त शासन सचिव,गृहविभागअतिरिक्त आयुक्त वैट एंड आईटी वाणिज्यिक कर विभाग