अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।
गर्मी की छुट्टियों में बच्चे अपने समय का सदुपयोग विभिन्न संस्थाओं की ओर से लगाए गए अभिरूचि शिविरों में कर रहे हैं। शिविरों में विभिन्न विधाओं के प्रशिक्षित विशेषज्ञ बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार कबाड़ से कौशल बनाने का हुनर सिखा रहे हैं। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा मदनगंज किशनगढ़ की ओर से रविवार को सिटी रोड स्थित अग्रवाल कन्या पाठशाला में संस्कार प्रकल्प के तहत अभिरुचि शिविर के तहत बच्चों को विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि महेश और मधु राजपुरा वाले रहे।
शिविर प्रभारी तनु मेघानी ने बताया कि शिविर में सेल्फ ब्यूटीशियन, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, गिफ्ट पैकिंग, लिप्पन आर्ट, लर्निंग ट्री, खाना खजाना एवं डांस आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में लगभग 125 छात्र छात्राएं गर्मी की छुट्टियों का उपयोग कर खुद को अपना कौशल निखारने में लगा रहे हैं। केवल भारत विकास परिषद ही नहीं, शहर के अन्य कई स्थानों पर विभिन्न संस्थाएं इन दिनों अभिरुचि शिविरों का आयोजन कर रही है, जिनमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय बच्चे विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण लेकर खुद को निखार रहे हैं।
कार्यक्रम में परिषद की महिला प्रमुख प्रतिभा शुक्ला, नेहा सराफ, सरोज शर्मा, रजनी अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल व पदम जैन, शिवचरण अग्रवाल, कमल किशोर मोर, घनश्याम अग्रवाल कुचामनवाले, राजेंद्र शुक्ला, भगवान स्वरूप बाहेती, श्याम सुंदर दरगड़, पवन अग्रवाल, राजकुमार सोनी, दिनेश मित्तल मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ