हनुमानगढ- विश्वास कुमार 
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 72 वा जन्मदिन आज जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष  सुरेंद्र दादरी के नेतृत्व में नवज्योति मूक बधिर संस्था में मूक बधिर बच्चों के साथ केक काटकर के धूमधाम से मनाया गया।
हनुमानगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओ की तरफ़ से बच्चो को स्टेशनरी भी बाँटी गई, इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने कहा कि जननायक, गरीबों के मसीहा, मानवता के हितैषी, गांधीवादी विचारों के पुरोधा अशोक गहलोत देश-प्रदेश की जनता को उनके बेहतरीन प्रशासनिक एवं राजनैतिक कार्य से लाभान्वित होती रहें।अशोक गहलोत का जीवन अपने आप में एक विश्वविद्यालय है जो जितना सीखना चाहता हैं वो सीख  सकता है। इस अवसर पर संस्था के भीष्म कौशिक,जिला कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष पार्षद मनोज सैनी सेवादल उपाध्यक्ष मनोज बढ़सीवाल ओबीसी विभाग पूर्व अध्यक्ष गुरदीप चहल,बाल कल्याण समिति सदस्य विजय सिंह चौहान,प्रेम शर्मा,सेवादल महासचिव रामनिवास वर्मा,पूर्व ब्लाक महासचिव वारिस अली यदु शर्मा,ललित सोनी,नवीन मिढ़ा,गुरप्रीत सिंह,ओम प्रकाश सोनी,पीके शर्मा,मोहनलाल गोदारा,रिचपाल मान,संदीप सैनी,शाहरुख कुरेशी, रतन दीप सिंह सहित अनेक कांग्रेस जनों ने मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर कोटि कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं दी,तत्पश्चात इंदिरा रसोई में आगंतुकों को कांग्रेस की तरफ़ से भोजन खिलाया गया।