सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 71वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी में सैनी समाज एंव मॉर्निंग वॉक ग्रुप द्वारा सामान्य चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किये गए । और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लंबी उम्र की कामना की । सैनी समाज के प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष सी.एल. सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर सामान्य चिकित्सालय में मरीजों को फल ,बिस्किट ओर पानी की बोतल बांटी गई है ,उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश की आमजनता के लिए कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है ,उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अच्छे स्वास्थ्य एंव लंबी उम्र की कामना करते हुवे कहा कि अशोक गहलोत एक फिर राजस्थान का मुख्यमंत्री बने ,ताकि प्रदेश के लोगो को मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ निरंतर मिलता रहे।