सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर स्थित रणथम्भौर के झूमर बावड़ी वन क्षेत्र में एक लेपर्ड शव का शव मिला है। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शावक के शव को कब्जे में कर राजबाग नाका लाया गया। जहाँ एनटीसीए की गाइडलाइन के अनुसार पशु चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड द्वारा लेपर्ड शावक के शव का पोस्टमार्टम किया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
एसीएफ मानस सिंह ने बताया कि राजबाग नाके पर तैनात वनपाल महेंद्र सिंह वनकर्मियों के साथ जंगल मे गस्त कर रहे थे। इसी दौरान झूमर बावड़ी वन क्षेत्र में एक लेपर्ड शावक का शव पड़ा हुवा मिला। जिसकी सूचना उनके द्वारा वनाधिकारियों को दी गई। मृतक शावक की उम्र करीब 6 माह है और वो एक फीमेल शावक है। रणथंभौर के वेटरनरी ऑफिसर डॉक्टर सीपी मीणा के मुताबिक लेपर्ड शव की मौत संभवतया किसी बाघ या लेपर्ड के हमले से हुई है। फिलहाल वन विभाग के अधिकारीयों द्वारा भी शावक की मौत का कारण टेरोटिरियल फाइट मानी जा रही है। वन विभाग द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शावक के शव का राजबाग नाके पर ही अंतिम संस्कार कर दिया गया ।

0 टिप्पणियाँ