उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरूवार को उदयपुर पहुंची। महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व सीएम राजे का जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में शहर-देहात जिला कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला और उपरणा पहनाकर स्वागत किया। राजे एयरपोर्ट से सीधे वाया रोड डूंगरपुर के लिए रवाना हो गई। जहां वे आसपुर विधायक गोपीचंद मीणा की ओर से कराई जा रही भागवत कथा में शामिल होंगी। राजे दोपहर करीब 2 बजे वापस उदयपुर के लिए रवाना होंगी। शाम 4ः30 बजे तक उदयपुर पहुंचेंगी। रात्रि विश्राम उदयपुर में ही करेंगी। फिर शुक्रवार सुबह 8ः20 बजे एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगी।
बच्ची से रेप-हत्या के पीड़ित परिवार के घर जाएंगी
पूर्व मुख्यमंत्री वसंधुरा राजे मावली में 8 साल की बच्ची से रेप और हत्या के पीड़ित परिवार के घर जा सकती हैं। हाल ही बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी मावली में बच्ची के परिवार से मिले थे। गुरूवार को मृतक बच्ची के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मावली में सर्वसमाज का बड़ा धरना भी हो रहा है।


0 टिप्पणियाँ