जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रदेश के अल्पसंख्यकों विशेषकर मुसलमानों के हालत पर एक रिपोर्ट जारी करते हुए कांग्रेस और भाजप को जमकर घेरा। ओवैसी ने कहा कि इस रिपोर्ट से जाहिर है कि इन दोनों पार्टी की सरकारों में मुसलमानों के लिए कुछ भी नहीं किया। ओवैसी ने कहा कि वे इस रिपोर्ट को सीएम गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भी देंगे। ओवैसी ने सोशल जस्टिस का जिक्र करते हुए इस रिपोर्ट को तसकलीफ़देह बताया। ओवैसी ने आरोप लगाया कि मुस्लिम बच्चों को मदरसों में इसलिए पढ़ना पड़ता है है क्योंकि सरकार ने इतने स्कूल ही नहीं खोले हैं। उन्हौने कहा मदरसे हमेशा रहेंगे क्योंकि वे स्कॉलर तैयार करते हैं। सबसे ज्यादा स्कूल ड्राप आउट मुस्लिम, एससी-एसटी आदिवासी बच्चे होते हैं। सरकार को इस ओर ध्यान देकर कुछ करना चाहिए। ओवैसी ने सीएम गहलोत लगे कि वे मुसलमानों के वोट लेकर हर बार सीएम बन जाते हैं लेकिन उनके उत्थान के लिए कुछ नहीं करते। ओवैसी ने पुलिस एन्काउंटर की मुखालफत करते हुए कहा कि यह रूल ऑफ़ लॉ के खिलाफ है और उसे कमजोर करते हैं। उन्हौने सवाल किया कि महात्मा गाँधी और राजीव गाँधी के हत्यारों का एन्काउंटर क्यों नहीं किया गया ?जयपुर बम ब्लास्ट अमले में कांग्रेस सरकार के सुप्रीम कोर्ट में अपील को लेकर ओवैसी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब कोर्ट से उन लोगों को इन्साफ मिल गया है तो सरकार अपील की बात कर रही है। उल्लेखनीय है आने वाले विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी कुछ सीटों पर कांग्रेस का खेल खराब कर सकती है।

0 टिप्पणियाँ