धौलपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भाजपा मंडल सरमथुरा द्वारा बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक बैठक कैला देवी मंदिर आयोजित की गई। बैठक में आगामी 15 अप्रैल को आधुनिक राजनीति के चाणक्य गृह मंत्री माननीय अमित शाह संभाग भरतपुर पर बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के बारे में चर्चा की गई। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत सभी कार्यकर्ताओं द्वारा बाल्मीकि बस्ती में जाकर सफाई कर्मियों को पार्टी का दुपट्टा पहना के उनका सम्मान किया गया। जिसमें पूर्व विधायक सुखराम कोली ने कहा कि हमारे समाज में जन्म से लेकर मृत्यु तक बाल्मीकि समाज की अहम भूमिका रहती है। सफाई कर्मियों द्वारा सृष्टि की सुंदरता को बनाए रखने का काम किया जाता है जबकि आमजन द्वारा गंदगी फैलाई जाती है। विधानसभा विस्तारक श्री गजेंद्र सिंह चौधरी जी ने बताया कि बनारस महाकुंभ में नरेंद्र मोदी द्वारा सफाई कर्मियों के चरण चरण धोकर शुरुआत की गई थी। वह हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा पुंज है। मंडल महामंत्री संजय पाराशर द्वारा सभी सफाई कर्मियों का एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुखराम कोली, विधानसभा विस्तारक श्री गजेंद्र सिंह चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण सोनी मंडल महामंत्री संजय पाराशर, सिरमौर कुशवाह गीत राम यादव, बंटी यादव, शिवम शर्मा, मान सिंह चौहान, मयंक चौहान अवधेश बाल्मीकि, डॉ प्रवीण गर्ग, सोनू शर्मा, चंद्रशेखर मौर्य एवं शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी व बूथ अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ