सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला व पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन आज जिले के वजीरपुर कस्बा पहुँचे । जहाँ उन्होंने वजीरपुर थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । साथ ही सीएलजी सदस्यो व ग्रामीणों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा की । कलेक्टर व एसपी के वजीरपुर थाने पहुंचने पर पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । कलेक्टर एंव एसपी ने थाने का निरीक्षण करने के दौरान थाने के माल खाने का का भी जायजा लिया , साथ ही थाने में दर्ज मुकदमों की स्थित ,पुलिस की कार्यवाही आदि की जांच कर थाना अधिकारी को अपराध पर रोकथाम को लेकर अपराधियो पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए । थाने का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर एंव एसपी ने सीएलजी सदस्यों व ग्रामीणों की बैठक ली और क्षेत्र की कानून व्यवस्था की जानकारी ली । बैठक के दौरान सीएलजी सदस्यों ने यातायात व्यवस्था , अतिक्रमण ,ओवर लोडिंग वाहनो की समस्या सहित अन्य समस्याओं से कलेक्टर व एसपी को अवगत करवाया । इस दौरान ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय बनवाने की भी कलेक्टर से मांग की । इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला व एसपी हषर्वर्धन ने सीएलजी सदस्यों व ग्रामीणों से अपील की है कि आगामी सभी त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं । पुलिस प्रशासन हर समय आपके साथ है । उन्होंने कहा कि डीजे पर अभद्र गाने का प्रयोग ना करें। नाबालिक बच्चों को अपने माता-पिता बाइक ना चलाने दें । इस दौरान कलेक्टर एसपी ने कहा कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने का प्रयास किया जायेगा।