कोटपूतली शहर की पुरानी नगरपालिका भवन की नीलामी नगरपरिषद के भवन में की गई। इसमें बोली लगाने वाले एडवान्स में 40 लाख रुपए जमा करवाकर नीलामी प्रक्रिया में शामिल हुए। नीलामी की प्रक्रिया निचले स्तर से शुरू होकर आखिर में 2 लाख 66 हजार 200 रुपए प्रति वर्ग मीटर पर समाप्त हुई। भवन की कुल राशि करीब 25 करोड़ 4 लाख के आसपास आंकी गई।
समय सीमा समाप्त होने पर नीलामी प्रक्रिया बन्द कर दी गई। नगरपरिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा ने बताया इस बार जो अंतिम राशि बोली रखी गई है। वह पिछली बार से बहुत कम है। इस पर अब आगे नीलामी कमेटी तय करेगी नीलामी छोड़नी है या रद्द करनी है। ये सब प्रक्रिया कमेटी के हाथ मे है। नीलामी छोड़ने की प्रक्रिया में परिषद डिमांड नोटिस जारी करेगा, जिसकी समय सीमा तय होगी।
अगर समय सीमा के अंदर राशि जमा नही करवाई गई तो एडवांस राशि 40 लाख रुपये जमा कर लिए जाएंगे। नीलामी की अंतिम बोली राजस्थान इंजीनियरिंग ग्रुप के द्वारा लगाई है। बता दे कि करीब 3 माह पहले भी भवन की नीलामी की गई थी जो करीब 4 लाख 41 हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से लगाई गई थी। बाद में बोलीदाता ने समय पर रुपये जमा नही करवाने पर बोली रद्द कर एडवांस राशि जमा कर ली गई थी।


0 टिप्पणियाँ