श्रीगंगानगर - राकेश शर्मा 
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के ऑल इंडिया सेक्रेटरी कामरेड सुनीत चोपड़ा का आज दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कामरेड चोपड़ा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड कॉलेज में पाई इसके बाद में स्वदेश लौटे और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के झंडे तले गरीबों मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का काम करते रहे उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन इसी कार्य में बिताया ।स्वर्गीय चोपड़ा माकपा नेता कामरेड भुरामल स्वामी के रिश्ते में बड़े बहनोई थे। उनके निधन से स्वामी परिवार में शोकमग्न है।