सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी क्षेत्र के नौगांव में आपसी जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया ,दोनों पक्षो के बीच हुई आपसी मारपीट में दोनों ही पक्षों के करीब 18-20 लोग घायल हो गए । जिन्हें गंगापुरसिटी के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया ,जहाँ उनका उपचार चल रहा है ,बताया जा रहा है कि एक जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और फिर देखते ही देखते आपसी विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया ,दोनों पक्षों के बीच आपस मे जमकर लाठी डंडे चले ,जिसके चलते एक पक्ष के करीब 7- 8 व दूसरे पक्ष के करीब 12 - 13 लोग  घायल हो गए ,आपसी मारपीट में दोनों ही पक्षो के करीब 18 से 20 लोग घायल हुवे है ,जिनका गंगापुरसिटी के सामान्य चिकित्सालय में उपचार चल रहा है ,सूचना पर अस्पताल पहुंची सदर थाना पुलिस द्वारा दोनों ही पक्षो के घायलों पर्चा बयान लिए गए है ,जिसे लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।