हनुमानगढ़ - विश्वास कुमार 
अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ जिला हनुमानगढ़ के अध्यक्ष पद पर डॉ विजय शर्मा (लेप्रोस्कोपिक सर्जन) को नियुक्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को हनुमानगढ़ टाउन स्थित अपेक्स क्लब में निवर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर वेदपाल बिजारणिया की अध्यक्षता में संघ की बैठक बुलाई गई। 
जिसमें डॉ रवि शंकर शर्मा, डॉ राजेश कटेवा, डॉ रमेश बरायच, डॉ ओ पी सोलंकी, डॉ विनोद सहारन ,डॉ सुमेश, डॉ विकाश चौधरी, डॉ मुकेश छिंपा, डॉ रवि खीचड, डॉ जयप्रकाश, डॉ धनपत छिंपा ,डॉ अशोक खाती सहित जिले के विभिन्न चिकित्सकों ने भाग लिया। 
बैठक में संघ की आगामी कार्य कारिणी के गठन के लिए  विचार विमर्श किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत डॉ विजय शर्मा (सर्जन) के नाम का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। इसी तरह संघ के सचिव पद पर डॉ विजय पूनिया भादरा तथा कोषाध्यक्ष पद पर डॉ शंकर सोनी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ विजय शर्मा ने नियुक्ति पर चिकित्सकों का आभार जताया तथा नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी।