जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।   

जयपुर में एक टीचर के छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है। नोटस के बहाने आरोपी टीचर उसे फ्लैट पर ले गया। नशीला पेय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देहशोषण किया। बगरू थाने में पीड़िता ने आरोपी टीचर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (बगरू) राधारमन गुप्ता कर रहे है।

पुलिस ने बताया कि बगरू निवासी 20 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी के दौरान उसने कोचिंग ज्वॉइन की थी। कोचिंग में आरोपी सीताराम पढ़ाता था। टीचर सीताराम से उसकी पढ़ाई को लेकर मोबाइल पर बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि सितम्बर 2022 में आरोपी टीचर ने कॉम्पिटिशन एग्जाम के नोटस देने के बहाने मिलने बुलाया।

मिलने जाने पर नोटस गलती से फ्लैट पर भूलने की बताया। नोटस के बहाने उसे अपने साथ झोटवाड़ा स्थित फ्लैट पर ले गया। पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में रेप कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। होश आने पर विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी टीचर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।