सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर के गंगापुरसिटी क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले आज गंगापुरसिटी एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुवे अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री एंव रक्षा मंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पूर्व सैनिकों ने ओआरओपी की विसंगतियों को दूर करने की मांग की है। पूर्व सैनिकों का कहना है कि ओआरओपी में सेना अधिकारियों एंव जवानों के वेतन में खासा अंतर है। साथ ही ओआरओपी में ओर भी कई खामियां एंव विसंगतियां है। पूर्व सैनिकों ने ज्ञापन के माध्यम से ओआरओपी की विसंगतियों को दूर करने की मांग की है ।

0 टिप्पणियाँ