जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

राजस्थान के किसानों को ब्याज मुक्त फसली ऋण उपलब्ध करने के लिए सीएम गहलोत ने 736 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसमें 560 करोड़ रुपये अनुदान के लिए और 176 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति के लिए हैं। सरकार का प्रयास है कि किसानों की आय में वृद्धि हो। इसीलिए दीर्घ कालीन सहकारी ऋण समय पर चुकाने वालों को 5% ब्याज अनुदान दिया जा रहा है। गहलोत ने खेत पर आवास बनाने वाले किसानों को भी आवास ऋण पर अनुदान को मंजूरी दे दी है।