जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

राज्य की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूती प्रदान करने की दृष्टि से सीएम गहलोत ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को 500 नई बसें खरीदने की मंजूरी दी है।  इसके साथ ही सीएम ने बसों के सञ्चालन के लिए 132.24 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी है। शीघ्र ही इन बसों का सञ्चालन जयपुर, जोधपुर, अजमेर और कोटा में शुरु हो जाएगा।  सीएम के निर्देशों के मुताबिक जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए 300 बसों सहित कुल 500 बसें क्रय की जाएंगी।  वर्तमान में राज्य सरकार जयपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर की सिटी ट्रांसपोर्ट कमापनियों को मिलाते हुए राजस्थान सिटी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन का गठन करने की प्रक्रिया में है। उल्लेखनीय है कि सीएम ने इसकी घोषणा अपने बजट भाषण में की थी।