श्रीगंगानगर - राकेश शर्मा 
विधायक  राजकुमार गौड़ ने शनिवार को अग्रसेन चौक से सौ फीट रोड़ तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण पर 40 लाख रूपये की लागत आयेगी, जिसके पश्चात स्थानीय निवासियों और आमजन को आवागमन में सुविधा होगी।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री गौड़ ने बताया कि अग्रसेन चौक से सौ फीट रोड़ तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। 40 लाख रूपये की लागत से सड़क बनेगी, जिसका फायदा स्थानीय निवासियों और आमजन को मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेशभर में करवाये जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि गंगानगर विधानसभा क्षेत्र में भी राज्य सरकार द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिये कार्य किये जा रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज के पश्चात गंगानगरवासियों को सुविधाएं देने में राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हज़ारों करोड़ रुपए का बजट सरकार ने गंगानगर के विकास के लिए दिया है। श्री गौड़ ने कहा कि कोरोना काल के दो वर्षों के बावजूद गंगानगर में अभूतपूर्व विकास और निर्माण कार्य सरकार ने करवाये हैं, जिसका लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा है। उपस्थितजनों ने हाथ उठाकर इस बात पर सहमति जताते हुए श्री गौड़ का तालियों से अभिवादन भी किया। यह एक महत्वपूर्ण सड़क हैं इसके निर्माण होने से वॉर्ड न 46, 47, 48 व 3 ई वासियों को फायदा होगा। 

सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करने पर वार्डवासियों द्वारा बड़ी फूलो की माला पहनाकर  विधायक श्री गौड़ का स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पार्षद कृष्ण कुमार, अमित यादव, ओमी मित्तल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन सारद, जगदीश कुलचानिया, रामवीर भारद्वाज, विपिन सांखला, बॉबी चुग, प्रेम खंडेलवाल, बनवारी विश्नोई, महेंद्र बंसल,  जेडी नागर, राजीव शर्मा, सुरेंद्र मोहन मिड्ढा,  शेर सिंह सचदेवा, अतुल चुग, गुरमीत पाहवा, कमल मल्होत्रा, 
अशोक चांदगोठिया, गुलशन, दीपक शर्मा, सुरेंद्र शर्मा,  धर्मेन्द्र नारंग, सनी गर्ग, संजय गर्ग सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।