कोटा ब्यूरो रिपोर्ट।  

प्रदेश की कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों को लेकर बीजेपी आंदोलन में जुटी है। कोटा में 3 मई को बीजेपी बढ़ा प्रदर्शन करेगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी इस जनाक्रोश महाघेराव में शामिल होंगे। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद गोठवाल,देहात अध्यक्ष मुकुट नागर समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

शहर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी( रामबाबू) ने बताया कि कांग्रेस सरकार के साढ़े चार के शासन से जनता परेशान हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था व्यवस्था नाम कक चीज नहीं है। लगातार अपराध बढ़ रहे है। सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के बजाय भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है। मुख्यमंत्री सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं। चुनाव से ठीक पहले योजनाओं के नाम पर जनता को गुमराह करने में लगे है। कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रहा। 3 मई को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर जनाक्रोश महाघेराव किया जाएगा।

गोठवाल ने बांधे पक्षियों के लिए परिंडे

बीजेपी के सामाजिक न्याय सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत सर्किट हाउस में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध करवाने के लिए परिंडे बांधे गए। मुख्य अतिथि के रूप में कोटा जिला प्रभारी व पूर्व विधायक जितेंद्र गोठवाल ने भी परिंडे बांधे। और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से हर घर में एक परिंडा रखने का आह्वान किया।