जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में 24 अप्रैल से शुरू होने वाले महंगाई राहत कैंप से पहले गहलोत सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्मिक विभाग की ओर से शनिवार देर रात आदेश जारी कर 25 RAS अफसरों के तबादले किए गए है। RAS अधिकारियों की सूची के बाद अब जल्द ही IAS और IPS अधिकारियों की सूची भी जारी होने वाली है। इन अफसरो को तुरंत प्रभाव से अपने नवीन पद पर कार्य संभालने के निर्देश दिए गए है। तबादला सूची में 6 अतिरिक्त जिला कलेक्टर और 6 उपखण्ड अधिकारी भी बदले गए हैं।
इनका हुआ तबादला - कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार
| क्रमांक संख्या | अफसर का नाम | नवीन पद |
| 1 | केसर लाल मीणा | आयुक्त, नगर निगम, बीकानेर |
| 2 | गोपाल लाल बिरदा | अतिरिक्त आयुक्त कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर |
| 3 | अनीता मीणा | आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले एवं पदेन उप शासन सचिव जयपुर |
| 4 | वीरेंद्र सिंह चौधरी | जिला कलेक्टर सीलिंग न्यायालय बूंदी |
| 5 | चेतन चौहान | रजिस्ट्रार राजस्थान संस्कृत विद्यालय जयपुर |
| 6 | बीना महावर | अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर भरतपुर |
| 7 | ओमप्रकाश विश्नोई-प्रथम | अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट फलोदी जोधपुर |
| 8 | चांदमल वर्मा | अतिरिक्त निदेशक स्थानीय निकाय विभाग जयपुर |
| 9 | अंबालाल मीणा | विशेष अधिकारी जयपुर शहर परिवहन सेवा लिमिटेड जयपुर |
| 10 | देवेंद्र कुमार जैन | अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अध्यक्ष जिला क्रम समन्वय एवं परियोजना अधिकारी मांडा बीकानेर |
| 11 | राजेंद्र सिंह चुंडावत | जिला आबकारी अधिकारी पाली |
| 12 | अब्बू खान | रजिस्ट्रार हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय जयपुर |
| 13 | राजकुमार कुशवाहा | अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट धौलपुर |
| 14 | शिवपाल जाट | मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक ई.जी.एस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी मांडा बाड़मेर |
| 15 | डॉ. पूजा सक्सेना | जिला रसद अधिकारी पाली |
| 16 | सुशील वर्मा | अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर बीकानेर |
| 17 | मुकेश कुमार मीणा-द्वितीय | उपखंड अधिकारी एवं उप परियोजना अधिकारी सहरिया विकास परियोजना शाहबाद बारां |
| 18 | हर्षित वर्मा | आयुक्त नगर निगम कोटा उत्तर |
| 19 | मनीषा लेघा | उपखंड अधिकारी भिनाय अजमेर |
| 20 | मनीष कुमार | आयुक्त नगर परिषद अलवर |
| 21 | रामजी भाई कलबी | उपखंड अधिकारी गुडामालानी बाड़मेर |
| 22 | प्रमोद कुमार | उपखंड अधिकारी बायतु बाड़मेर |
| 23 | शिवा चौधरी | उपखंड अधिकारी रायसिंहनगर श्रीगंगानगर |
| 24 | मोनिका सामोर | उपखंड अधिकारी भदेसर चितौड़गढ़ |
| 25 | छत्रपाल चौधरी | उपखंड अधिकारी सावर अजमेर |
सुरेश चौधरी का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजमेर विकास प्रबंधन प्राधिकरण जयपुर के पद पर किया गया तबादला तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है।


0 टिप्पणियाँ